फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Half of the population will dominate the district panchayat

जिला पंचायत में रहेगा आधी आबादी का दबदबा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Half of the population will dominate the district panchayat
रुद्रपुर। तीन बार तिथि टलने के बाद आखिरकार देर शाम त्रिस्तरीय पंचायत चुुनाव को लेकर जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायतों की सीटों का आरक्षण की सूची जारी हो गई। घोषित आरक्षण के अनुसार जिला पंचायत की सीटों में आधी आबादी का दबदबा रहेगा।
विज्ञापन

जिले की कुल 35 सीटों में से 18 सीटों पर महिलाएं चुनकर आएंगी। सीटों का आरक्षण घोषित होने के कई संभावित दावेदारों में खुशी है तो कई दावेदारों के चेहरे पर मायूसी। हालांकि सीटों के आरक्षण के हिसाब से दावेदार अपना सियासी भविष्य संवारने के लिए रणनीति बनाने में जुट गए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट का आरक्षण शासन से तय होगा।
विज्ञापन

दरअसल पिछले चुनाव में जिला पंचायत की 42 सीटें थी लेकिन परिसीमन के बाद ये सीटें घटकर 35 रह गईं हैं। कुछ सीटों का अस्तित्व खत्म हो गया है जबकि कुछ सीटें नई गठित हुई हैं। डीएम के हस्ताक्षर से जारी सूची में 11 सीटें महिलाएं, दो सीटें अनुसूचित जनजाति महिला, तीन अनुसूचित जाति महिलाएं, दो अन्य पिछड़ा वर्ग महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 10 सीटें अनारक्षित की गई हैं। दो सीटें अनुसूचित जनजातियां, तीन अनुसूचित जातियां और दो पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुई हैं। जिला पंचायत की सीटों के आरक्षण पर संभावित दावेदारों के साथ ही सियासी दलों की भी नजरें टिकी हुई थीं।

सत्ता के गलियारों में मजबूत पकड़ रखने वाले संभावित दावेदारों ने अपनी सीट को अपने पक्ष में करवाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर भी लगाया था। हालांकि आरक्षण की सूची में कई नेताओं की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। सूची जारी होने का दावेदार बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब सूची जारी होने के बाद संभावित दावेदारों ने अपने पक्ष की सीट पर उतरने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है।
विकासखंड का नाम निर्वाचन क्षेत्र श्रेणी
सितारगंज ऐचता अनुसूचित जनजातियों की महिलाएं
बाजपुर हरसान अनुसूचित जनजातियों की महिलाएं
खटीमा बगुलिया अनुसूचित जनजातियां
गदरपुर खेमपुर अनुसूचित जनजातियां
रुद्रपुर प्रतापपुर अनुसूचित जाति की महिलाएं
बाजपुर रतनपुरा अनुसूचित जाति की महिलाएं
जसपुर पतरामपुर अनुसूचित जाति की महिलाएं
जसपुर राजपुर अनुसूचित जातियां
सितारगंज नकहा अनुसूचित जातियां
खटीमा फुलैया अनुसूचित जातियां
जसपुर सरबरखेड़ा अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाएं
रुद्रपुर लालपुर अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाएं
खटीमा मझौला 1 अन्य पिछड़ा वर्ग
बाजपुर बाजपुर गांव अन्य पिछड़ा वर्ग
सितारगंज गोविंदनगर महिलाएं
गदरपुर खानपुर पूर्व महिलाएं
गदरपुर बरीराई महिलाएं
खटीमा छिनकी महिलाएं
खटीमा पहैनिया महिलाएं
रुद्रपुर कुरैया महिलाएं
जसपुर बैंतवाला महिलाएं
काशीपुर ढकियाकला महिलाएं
बाजपुर भीकमपुरी महिलाएं
गदरपुर गदरपुरा महिलाएं
रुद्रपुर बरा महिलाएं
गदरपुर खटोला अनारक्षित
सितारगंज गुरुग्राम अनारक्षित
खटीमा गांगी अनारक्षित
काशीपुर प्रतापपुर अनारक्षित
जसपुर नारायणपुर अनारक्षित
काशीपुर बांसखेड़ा खुर्द अनारक्षित
सितारगंज नकुलिया अनारक्षित
बाजपुर टांडाआजम अनारक्षित
सितारगंज बिडौरा अनारक्षित
सितारगंज डोहरा अनारक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed