फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Half-completed construction work on the highway became trouble

हाईवे पर आधा-अधूरा निर्माण कार्य बना मुसीबत

Sat, 10 Jul 2021 06:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
Half-completed construction work on the highway became trouble
केंद्र सरकार की ऑल वेदर रोड परियोजना में ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर आधा-अधूरा निर्माण कार्य लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। जिला मुख्यालय में रैंतोली से पेट्रोल पंप तक कई स्थानों पर नाली का निर्माण नहीं होने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। साथ ही बरसाती पानी आवासीय भवनों और दुकानों में घुस रहा है। लोगों का कहना है कि एनएच व कार्यदायी संस्था की ओर से काम को समय से पूरा नहीं किया जा रहा है। इस कारण लोगों को खासी दिक्कतें हो रही हैं। वहीं, गुलाबराय क्षेत्र में सड़क किनारे बनी निकास नाली क्षतिग्रस्त हो रही है। इस कारण बरसाती पानी घरों व दुकानों के अंदर घुस रहा है। सुनीत चौधरी, राजेंद्र नौटियाल, प्रकाश रावत, जिपं सदस्य नरेंद्र बिष्ट का कहना है कि कार्यदायी संस्था की ओर से हाईवे का काम पूरा नहीं किया जा रहा है। जगह-जगह निकास नालियाें और पुश्ते का काम अधूरा पड़ा है। इस कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने एनएच से हाईवे को एक माह में दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed