फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Guptkashi team became the winner of carrom competition

Rudraprayag News: गुप्तकाशी की टीम बना कैरम प्रतियोगिता का विजेता

Fri, 14 Feb 2025 06:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 14 Feb 2025 06:16 PM IST
विज्ञापन
Guptkashi team became the winner of carrom competition
युगल फाइनल मैच में रुद्रप्रयाग को 29-0 से हराया
विज्ञापन

सतेराखाल में पहली बार हुई कैरम प्रतियोगिता, प्रतियोगिता में 72 टीमों ने किया प्रतिभाग
फोटो
रुद्रप्रयाग। सतेराखाल में पहली बार कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का युगल खिताब गुप्तकाशी की टीम ने जीता। विजेता टीम ने रुद्रप्रयाग की टीम को सीधे मुकाबले में 29-0 से हराया। एकल खिताब भी गुप्तकाशी के गिरीश के नाम रहा।

शुक्रवार को हुए फाइनल मैच का उद्घाटन निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र लाल ने किया। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के प्रयास जरूरी हैं। कैरम प्रतियोगिता का युगल फाइनल मैच गुप्तकाशी के गिरीश व महेश और रुद्रप्रयाग के पूरण बिष्ट और उपेंद्र बिष्ट के बीच हुआ। गुप्तकाशी की टीम ने यह मैच सीधे सेट में 29-0 से अपने नाम किया। एकल मुकाबले में गुप्तकाशी के गिरीश ने भूपेंद्र को 29-20 से हराया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर पूरण बिष्ट को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। वहीं नारी गांव के दिव्यांशु उदीयमान खिलाड़ी बने। जय मां चंडिका कैरम प्रतियोगिता समिति के अध्यक्ष गंभीर बिष्ट ने बताया कि बीते 28 जनवरी को प्रतियोगिता शुरू हुई थी। इस प्रतियोगिता के डबल व एकल मुकाबलों में कुल 72 टीमों ने प्रतिभाग किया। पुरस्कार वितरण समारोह में विवेक प्रसाद मनूड़ी, धीरेंद्र खत्री, दीपक नेगी, महेंद्र बत्र्वाल, आशुतोष बत्र्वाल, सुभाष सगवाण, हर्षवर्धन पैलड़ा और भागचंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed