{"_id":"64ef21fe5d918faee405dc76","slug":"guptkashi-lwara-bypass-became-sensitive-rudrapryag-news-c-52-sdrn1031-2076-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: गुप्तकाशी-ल्वारा बाईपास बना संवेदनशील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: गुप्तकाशी-ल्वारा बाईपास बना संवेदनशील
विज्ञापन
गुप्तकाशी। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे का निर्माणाधीन बाईपास गुप्तकाशी से ल्वारा के बीच दयनीय बना है। सड़क कई स्थानों पर गड्ढे में तब्दील होने से बारिश का पानी जमा हो रह है जबकि पहाड़ी के ऊपर से पत्थर गिरने का हर समय खतरा बना हुआ रहता है।
ल्वारा गांव तक पांच किमी लंबे हाईवे के निर्माणाधीन बाईपास 45-48 किमी तक बेहद संवेदनशील है। सड़क पर बारिश में पहाड़ी से गिर रहे पानी से जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। जिला पंचायत सदस्य गणेश तिवारी का कहना है कि गुप्तकाशी से ल्वारा के बीच बाईपास की हालात बेहद खराब है। बड़े-बड़े बोल्डर कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। एनएच के अधिशासी अधिकारी निर्भय सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। बारिश व कीचड़ के कारण कुछ परेशानियां हुई है। संवाद