फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Government Janta Ke Dwar program will be held in 45 villages

Rudraprayag News: 45 गांवों में होगा सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम

Tue, 29 Apr 2025 03:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 29 Apr 2025 03:54 PM IST
विज्ञापन
Government Janta Ke Dwar program will be held in 45 villages
रुद्रप्रयाग। जनसमस्याओं के निस्तारण और ग्राम स्तर पर हो रहे विकास कार्यों के स्थलीय निरीक्षण के लिए मई माह में 45 गांवों में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन होगा। मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. जीएस खाती ने बताया कि मई माह में रोस्टर के तहत जिला स्तरीय अधिकारियों को सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत गांव आवंटित किए गए हैं। रुद्रप्रयाग वन प्रभाग की डीएफओ कल्याणी ग्राम पंचायत बैरांगणा में ग्रामीणों के साथ बैठक कर समस्याएं सुनेंगी। अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा जखोली ब्लॉक के सुमाड़ी, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार बेंजी-कांडई, परियोजना निदेशक विमल कुमार ग्राम मोसड़ का भ्रमण कर जनता की समस्याएं सुनेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्य शिक्षाधिकारी, एसडीएम, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. राम प्रकाश, पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे भ्यूंता गांव में जन संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed