फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   goons arrested

प्रेम कश्यप हत्याकांड में दो हत्यारोपियों को जेल, एक फरार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
goons arrested
रुद्रपुर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में हत्या के आरोपी सुखपाल एवं सुख नंदन। - फोटो : RUDRAPUR
देहरादून के लिए...
विज्ञापन

प्रेम हत्याकांड में दो हत्यारोपियों को जेल, एक फरार
तीन सगे भाइयों ने दिया था वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र के रंपुरा में हार्न बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद बाइक सवार युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। शामिल तीसरा भाई अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने बुधवार को बताया कि रविवार को रंपुरा वार्ड 22 निवासी प्रेम कश्यप अपने बड़े भाई रिंकू के साथ शाम को काम के बाद घर लौट रहा था। रास्ते में उन्हें पड़ोस के ही तीन युवक बीच सड़क पर खड़े मिले। बाइक चला रहे रिंकू ने हार्न बजाकर उन्हें किनारे खड़े होने को कहा तो तीनों युवक मारपीट पर उतारू हो गए। इसी दौरान युवकों ने धारदार हथियारों से प्रेम कश्यप पर हमला कर दिया। उसने मौके पर भी दम तोड़ दिया। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए थे। सोमवार को रिंकू की तहरीर पर वार्ड 22 निवासी सुखपाल, सुखनंदन और हरदेव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एसपी सिटी देवेंद्र पींचा और एसपी क्राइम प्रमोद कुमार के नेतृत्व में हत्यारोपियों की धरपकड़ के लिए टीम का गठन किया गया था। बुधवार सुबह पुलिस को मुखबिर से सुखपाल और सुखनंदन के किच्छा रोड स्थित एफएसएल रोड पर होने की सूचना मिली। सूचना पर कोतवाल केसी भट्ट और रम्पुरा चौकी प्रभारी सतीश कापड़ी ने दोनों हत्यारोपियों को मौके से गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया एक पाटल और एक लोहे की रॉड भी बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed