फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Gauri Mahotsav inauguration in Gaurikund

शिव भजनों संग हुआ गौरी महोत्सव का आगाज

Mon, 08 Jul 2019 07:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
Gauri Mahotsav inauguration in Gaurikund
गौरीकुंड में आयोजित गौरी महोत्सव की पहली संध्या पर बोल बभरीक बोल का मंचन करते उत्सव ग्रुप के कलाक - फोटो : RUDRAPRYAG
शिव भजनों संग हुआ गौरी महोत्सव का आगाज
विज्ञापन

उत्सव ग्रुप व लोक गायक सौरभ मैठाणी के नाम रही महोत्सव की पहली संध्या
>> लाकारों की ओर से दी गई एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने बांधा समा
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रप्रयाग। शिव भजनों के साथ केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में दो दिवसीय गौरी महोत्सव का आगाज हुआ। महोत्सव की पहली संध्या उत्सव ग्रुप व लोक गायक सौरभ मैठाणी के नाम रही। इस दौरान कलाकारों की ओर से दी गई एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को देर शाम पांडाल में बांधे रखा।

गौरीकुंड में आयोजित दो दिवसीय गौरी महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आगाज हुआ। कार्यक्रम की प्रथम संध्या पर राकेश भट्ट के नेतृत्व में उत्सव ग्रुप द्वारा बोल भबरीक बोल का शानदार मंचन किया गया। जबकि लोक गायक सौरभ मैठाणी बो सुरीला, गुड्डु का बाबा, शिव भजन की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। दर्शक देर शाम तक पांडाल में थिरकते रहे। गौरी महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे रुद्रप्रयाग विधायक कहा कि केंद्र सरकार चारों धामों को रेल मार्ग से जोड़ रही है। तीर्थाटन व पर्यटन को बढ़ावा देवे के लिए चारधाम परियोजना का निर्माण किया जा रहा है, जिससे जिले के तीर्थाटन एवं पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। विधायक चौधरी ने कहा कि केदारनाथ प्रलय से गौरीकुंड भी अछूता नहीं रहा है। केदारनाथ की तर्ज पर गौरीकुंड का विकास होना चाहिए। कहा कि गौरीकुंड में गर्मकुंड का शीघ्र निर्माण किया जाएगा और यहां की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान गौरीकुंड व्यापार संघ के अध्यक्ष अरविंद गोस्वामी ने विधायक भरत सिंह चौधरी को सात सूत्री ज्ञापन सौंपते हुये गौरीकुंड टैक्सी पार्किंग से गौरीकुंड हेलीपैड तक हल्का मोटरमार्ग, सोनप्रयाग-गौरीकुण्ड मार्ग को चारधाम परियोजना से जोड़ने, गौरीमाई मंदिर और उमेश्वर महादेव मंदिर को भव्य स्वरूप दिए जाने, तप्त कुण्ड, पितृतर्पण कुंड एवं गर्मकुड का निर्माण करने, गौरीकुंड से गरूड़चटटी तक रज्जू मार्ग का निर्माण करने, घोड़ा पड़ाव का निर्माण और गौरीकुंड में दूरसंचार व्यवस्था को ठीक करने की मांग की। इस मौके पर विशिष्ट अतिथ चंडी प्रसाद भट्ट, राज्य बाल आयोग संरक्षण के सदस्य वाचस्पति सेमवाल, एलपी डिमरी, अवतार नेगी, पूर्व प्रधान मायाराम गोस्वामी, व्यापार संघ उपाध्यक्ष सुशील गोस्वामी, सचिव प्रकाश गोस्वामी, कोषाध्यक्ष विजय पंत सहित कई उपस्थित थे। महोत्सव का संचालन लोकगायक विजय पंत एवं दिवाकर गैरोला ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed