{"_id":"69d15697d1fb8b7f2b0c635e","slug":"garbage-in-agastyamuni-is-causing-problems-for-traders-impacting-customer-traffic-rudraprayag-news-c-5-1-drn1086-938609-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: अगस्त्यमुनि में गंदगी से व्यापारी परेशान, ग्राहकों की आवाजाही पर असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: अगस्त्यमुनि में गंदगी से व्यापारी परेशान, ग्राहकों की आवाजाही पर असर
Sat, 04 Apr 2026 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। नगर पंचायत के मुख्य बाजार, कार्यालय क्षेत्र और विजयनगर में नदियों के किनारे फैली गंदगी स्थानीय लोगों और व्यापारियों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। जगह-जगह जाम नालियों और कचरे के ढेर से दुर्गंध फैल रही है, जिससे लोगों को नाक पर रूमाल लगा कर चलना पड़ रहा है।
स्थानीय व्यापारी बृजेश सेमवाल एवं विपिन चौहान का कहना है कि नालियों में जमा गंदगी से मक्खी-मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जो बीमारियों का कारण बन सकता है। उन्होंने कहा इस कारण ग्राहक दुकानों की ओर आने से भी कतरा रहे हैं, जिससे व्यापार पर असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और नियमित बनाए जाने की जरूरत है।
उधर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी निकिता भट्ट का कहना है कि क्षेत्र में हर महीने दो दिन नियमित सफाई अभियान चलाया जाता है, और सुबह दुकान खोलने से पहले सफाई कर्मचारी के माध्यम से नालियों की सफाई की जाती है।