फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Gabriel field oppose making helipad

गुलाबराय मैदान में हेलीपैड बनाने का विरोध

Sun, 29 Nov 2015 07:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Sun, 29 Nov 2015 07:34 PM IST
विज्ञापन
गुलाबराय मैदान में हेलीपैड के विरोध में अब भाजयुमो कार्यकर्ता भी आगे आ गए हैं। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि गुलाबराय मैदान में हेलीपैड निर्माण के लिए कोई कार्रवाई की जाती है तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन


मोर्चा द्वारा इसके खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा। भाजयुमो जिला महामंत्री सुरेंद्र रावत व जिला मंत्री विकास डिमरी ने कहा कि गुलाबराय मैदान नगर का एक मात्र मैदान है।
विज्ञापन


यही पर सभी प्रकार की गतिविधियां संचालित की जाती है। लेकिन प्रशासन द्वारा इसका अधिग्रहण कर इसे हेलीपैड बनाने का निर्णय उचित नहीं है। यदि प्रशासन को हेलीपैड का निर्माण ही करना है तो वह गुलाबराय मैदान के बजाए अन्यत्र भूमि की तलाश कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजयुमो गुलाबराय मैदान में हेलीपैड निर्माण नहीं होना देगा। यदि प्रशासन द्वारा जन भावनाओं की उपेक्षा कर हेलीपैड निर्माण संबंधी कोई कार्रवाई की जाती है तो भाजयुमो कार्यकर्ता आंदोलन शुरु करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed