{"_id":"6787bafc411ff84e600dec2a","slug":"funds-approved-for-improvement-of-motor-roads-rudraprayag-news-c-52-1-sdrn1031-110604-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: मोटर मार्गों के सुधारीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: मोटर मार्गों के सुधारीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत
Wed, 15 Jan 2025 07:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Wed, 15 Jan 2025 07:11 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। बच्छणस्यूं क्षेत्र के संपर्क मोटर मार्गों का जल्द सुधारीकरण किया जाएगा। शासन से मार्गों के सुधारीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। लोनिवि व अन्य कार्यदायी संस्थाओं की ओर से जल्द निविदा जारी की जाएगी।
नवासू-खेड़ाखाल मार्ग का निर्माण वर्ष 1996-97 में किया गया था। निर्माण के बाद से मार्ग की सुध नहीं ली गई जिससे यह कई जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। अब इस मार्ग का सुधारीकरण होगा। शासन से मार्ग निर्माण के लिए 16.08 लाख रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। इस धनराशि से मार्ग का सुधारीकरण करने के साथ ही डामरीकरण किया जाएगा। दूसरी तरफ क्षेत्र में कांडई-बैरांगणा-पाटा, स्यूंणी-टैठी-पाटा और राजकीय प्राथमिक विद्यालय डुंगरा से ग्राम पंचायत डुंगरा तक मार्ग का सुधारीकरण किया जाएगा। विधायक भरत सिंह चौधरी ने बताया कि लोनिवि और अन्य कार्यदायी संस्थाओं को जल्द सुधारीकरण कार्य व डामरीकरण के लिए निविदा आमंत्रित करने के निर्देश दिए हैं। संवाद