फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   From city to villages, women voters topped in voting

नगर से लेकर गांवों तक महिला मतदाता मतदान में रही अव्वल

Wed, 16 Feb 2022 09:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 09:49 PM IST
विज्ञापन
From city to villages, women voters topped in voting
विधानसभा चुनाव में जिले में कुल मतदान 62.13 फीसदी मतदान हुआ, जिसमें केदारनाथ विस क्षेत्र में 65.03 और रुद्रप्रयाग में 59.24 फीसदी रहा। जिले में इस बार भी मतदान में महिलाएं अव्वल रहीं। दोनों विधानसभा के 80 फीसदी बूथों पर महिला मतदाताओं ने अपनी बढ़त बनाए रखी। जिले में सबसे अधिक केदारनाथ विस के चौमासी पोलिंग बूथ पर 91.75 और सबसे कम चिलौंड बूथ पर .43 फीसदी (एक वोट) मतदान हुआ।
विज्ञापन

लगभग ढाई लाख की आबादी वाले रुद्रप्रयाग जिले में 52 फीसदी आधी आबादी है। इस विधानसभा चुनाव में भी महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं के सापेक्ष अधिक है। जिले में कुल 1,93504 मतदाता थे, जिसमें 1,19832 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो कुल मतदान का 62.13 फीसदी रहा। इस विस चुनाव में दोनों विस सीटों पर महिला मतदाताओं ने पुरुष मतदाताओं को मतदान में काफी पीछे छोड़ दिया। केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में कुल पंजीकृत 89829 मतदाताओं में 44125 पुरुष व 45704 महिलाएं थीं। यहां 58417 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 26602 पुरुष और 31815 महिला मतदाता शामिल हैं। यहां महिलाओं का मत प्रतिशत 54.46 व पुरुषों का मत प्रतिशत 45.53 रहा। रुद्रप्रयाग विधानसभा में भी महिलाएं मतदान करने में अव्वल रहीं। यहां पंजीकृत कुल 103675 मतदाताओं में 51607 पुरुष व 52068 महिलाएं थीं। यहां कुल 61415 मतदाताओं ने वोट दिया, जिसमें 26017 पुरुष और 35398 महिलाएं शामिल हैं। महिलाओं का मत प्रतिशत 57.63 फीसदी रहा। रुद्रप्रयाग विस के 188 बूथों पर ज्यादातर पर महिला मतदाताओं ने अपनी बढ़त बनाई।
विज्ञापन

बच्छणस्यूं पट्टी के पोलिंग बूथों में अधिकांश पर महिला मतदाताओं की संख्या अधिक रही। सेक्टर मजिस्ट्रेट श्रीकांत नौटियाल ने बताया कि नवासू, गहड़खाल, पौड़ीखाल, कांडई, टैठी, स्यूंणी, कमोल्ड़ी और पाटा पोलिंग बूथ पर कुल 4199 मतदाता थे, जिसमें 2338 महिलाएं व 1861 पुरुष थे। यहां 1330 महिलाओं (55.67) और 1059 पुरुष (44.32) ने वोट दिया। जबकि आठ बूथों पर कुल मतदान 56.89 फीसदी रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की दोनों विस क्षेत्र में इस बार 193504 मतदाता थे, जो वर्ष 2017 के विस चुनाव की तुलना में 14142 अधिक थे। इसके बावजूद मतदान प्रतिशत नहीं बढ़ सका। इस बार जिले में 62.13 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि वर्ष 2017 के विस चुनाव में कुल 179362 मतदाता थे और मतदान 65.34 फीसदी था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed