फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   four passengers died of heart attack in kedarnath death toll reached 42 in 21 days

Chardham: चार यात्रियों की दिल का दौरा पड़ने से मौत, 21 दिनों में मृतकों का आंकड़ा 42 तक पहुंचा

Thu, 26 May 2022 10:05 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 26 May 2022 10:05 PM IST
सार

दस वर्षों में यह पहला मौका है, जब यात्रा शुरू होने के एक महीने से भी कम समय में इतनी संख्या में श्रद्धालुओं की मौत हुई है।

विज्ञापन
four passengers died of heart attack in kedarnath death toll reached 42 in 21 days
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ यात्रा में चार यात्रियों की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। बीते 21 दिनों में 42 यात्रियों की मौत हो चुकी है। दस वर्षों में यह पहला मौका है, जब यात्रा शुरू होने के एक महीने से भी कम समय में इतनी संख्या में श्रद्धालुओं की मौत हुई है। जिलाधिकारी ने यात्रियों से स्वास्थ्य जांच के बाद ही यात्रा में आने की अपील की है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नंदू (65) निवासी नालंदा बिहार, हरिद्वार तिवारी (62) निवासी बलरामपुर झाबड़ा, उत्तर प्रदेश, रामनारायण तिवारी (65) निवासी विश्वेश्वर नगर, अलमबाग लखनऊ और हेमराज सोनी (61) निवासी सीसवती, जिला बारा, राजस्थान की मौत हो गई। 
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. बीके शुक्ला ने बताया कि चारों यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत और सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। केदारनाथ अस्पताल में लाने के दौरान मौत हो गई। सीएमओ डॉ. शुक्ला ने बताया कि पैदल मार्ग से धाम तक निरंतर यात्रियों की जांच कर जरूरी उपचार किया जा रहा है। जरूरतमंद यात्रियों को आक्सीजन भी मुहैया कराया जा रहा है। उन्होंने अस्वस्थ यात्रियों से यात्रा पर न आने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed