फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Former MLA Manoj Rawat accused BJP worker of extortion

Rudraprayag News: पूर्व विधायक मनोज रावत ने भाजपा कार्यकर्ता पर लगाया वसूली का आरोप

Mon, 05 May 2025 07:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 05 May 2025 07:38 PM IST
विज्ञापन
Former MLA Manoj Rawat accused BJP worker of extortion
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत ने गौरीकुंड से केदारनाथ तक दुकान, टेंट और अन्य कारोबारी गतिविधियों के संचालन के लिए भाजपा के एक कार्यकर्ता पर दो-दो हजार रुपये वसूली का आरोप लगाया। कहा कि गरीब व जरूरतमंद लोग जो यात्रा में रोजगार का प्रयास कर रहे हैं उनसे वसूली की जा रही है। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस से दोषी को सजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

एक जारी बयान में पूर्व विधायक ने कहा कि गौरीकुंड से केदारनाथ तक जिन लोगों को दुकानें मिली हैं वह पहले ही दुकानों की फीस के रूप में छह-छह हजार रुपये प्रशासन को जमा करा चुके हैं। वहीं इन दुकानदारों से भाजपा के एक कार्यकर्ता की ओर से दो-दो हजार रुपये की वसूली की गई है। इधर, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने पूर्व विधायक मनोज रावत के आरोपों को निराधार बताया। कहा कि अभी तक किसी भी दुकानदार या यात्री से कोई वसूली नहीं की गई है। कांग्रेस नेता, यात्रा के नाम पर राजनीति कर रहे हैं, जो अनुचित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed