फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Forest will be saved from fire with Apna Van Yojana

अपना वन योजना में आग से बचेंगे जंगल, विभागों को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी

Sun, 10 Jul 2022 08:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 08:57 PM IST
विज्ञापन
Forest will be saved from fire with Apna Van Yojana
उत्तराखंड में वनों के विकास और वनाग्नि से जंगलों को बचाने के लिए प्रदेश सरकार अपना वन योजना का संचालन करेगी। इसके लिए शासन स्तर पर योजना बनाई गई है, जिसमें वनों को आग से बचाने के लिए विभागों व गांवों को सामूहिक जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। प्रदेश में वनाग्नि वाले अति संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर वहां बरसाती सीजन में उचित इंतजाम किए जाएंगे। साथ ही जंगलों में जल संरक्षण के लिए मनरेगा में वृहद स्तर पर कार्य कर चालखाल बनाए जाएंगे, जिससे वर्षभर नमी बनी रहे और आग का असर कम से कम हो।
विज्ञापन

अपना वन योजना के तहत वन, राजस्व, पुलिस, कृषि, उद्यान सहित अन्य विभागों को वनों के संरक्षण की सामूहिक जिम्मेदारी दी जाएगी। हरेला पर्व से जहां-जहां जो विभाग पौधारोपण करेगा, वहां के संरक्षण की पूरी जिम्मेदारी भी उसी विभाग की होगी। प्रत्येक माह रोपित पौधों की प्रगति रिपोर्ट तैयार करनी होगी। युवा व महिला मंगल दलों के साथ ही ग्राम पंचायतों, महिला समूहों को भी वनों के विकास में आगे लाया जाएगा। वन विभाग की ओर से भी अमृत सरोवरों का निर्माण किया जा रहा है। रुद्रप्रयाग वन प्रभाग में छह रेंजों में 15 अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं, जिनकी बरसाती जल संरक्षण की क्षमता लगभग दो करोड़ लीटर होगी। इसके अलावा ग्राम पंचायत स्तर पर भी मनरेगा में 75 अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं। साथ ही कई चालखाल, खंतियां बनाई जा रही हैं। जंगलों के ऊपरी क्षेत्रों में 4000 हजार लीटर क्षमता के जल भंडारण टैंक भी बनेंगे, जिससे वनाग्नि की घटना से कम से कम समय में काबू पाया जा सके। इस मुहिम से जिले के कई गांवों के प्राकृतिक जल स्रोतों को भी नया जीवन मिलेगा। बता दें कि जखोली ब्लॉक के लुठियाग गांव ने बरसाती जल संरक्षण से जहां अपनी जल जरूरतों को पूरा कर रहा है। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनाई है।
विज्ञापन

वनाग्नि की घटनाओं को कम से कम करने और वनों के विकास के लिए अपना वन योजना शुरू की जा रही है। इस योजना के तहत विभागों के साथ गांवों को वनों के संरक्षण की जिम्मेदारी दी जाएगी। जहां-जहां पौधरोपण होगा, उस क्षेत्र की जिम्मेदारी वहां के ग्रामीणों, विभाग और युवा व महिला मंगल दल की होगी। -सुबोध उनियाल, वन मंत्री उत्तराखंड शासन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed