फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   folklore-dance provided by the philosophy of land Dev

लोकगीत-नृत्य ने कराए देशभूमि के दर्शन

Fri, 15 Jan 2016 09:27 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Fri, 15 Jan 2016 09:27 PM IST
विज्ञापन
रुद्रनाथ महोत्सव के चौथे दिन  लोकगीत और नृत्य के माध्यम से कलाकारों ने देवभूमि उत्तराखंड के दर्शन कराए।
विज्ञापन



गुलाबराय मैदान में आयोजित रुद्रनाथ महोत्सव में शुक्रवार के कार्यक्रमों का शुभारंभ भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. आनंद सिंह बोहरा, पूर्व कैबिनेट मंत्री मातवर सिंह कंडारी और वरिष्ठ नेता भरत सिंह चौधरी ने संयुक्त रूप से किया।

उन्होंने महोत्सव को लेकर नगर पालिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि आगामी वर्षो में इसे और भव्य रूप देने के प्रयास करने को कहा।

 डा. बोहरा ने कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं का जहां मंच देते हैं, वहीं लोक संस्कृति और रीति-रीवाजों का प्रचार-प्रसार भी करते हैं।

 इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मुख्य आकर्षण खिलेश कला मंच के कलाकार रहे। लोक गायक विक्रम कपरवान ने जहां गढ़-कुमाऊंनी गीतों की प्रस्तुतियों ने मेलार्थियों का मन मोहा, वहीं अन्य कलाकारों ने भी अपने अभिनय से खूब तालियां बटोरी।
विज्ञापन


इससे पहले महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या लोक गायक साहब सिंह रमोला और आकांक्षा रमोला के नाम रही।


नंदा की विदाई ने किया भाव-विभोर
तीसरी सांस्कृतिक संध्या में सूचना विभाग की नृत्य नाटिका नंदा की विदाई ने सबको भाव-विभोर किया।

नाटक में नंदा का विवाह दूरस्थ हिमालय में भगवान शिव के साथ होने और थबहां के विषम माहौल में वह कैसे जीवन यापन करेगी, विषय पर पात्रों का अभिनय जोरदार रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस नाटक के माध्यम से सरकार द्वारा बेटियों को लेकर चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed