फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   five years in 2108 increased 718 voters including women voters.

718 महिला मतदाताओं सहित पांच वर्ष में बढ़े 2108 वोटर

Thu, 19 Jan 2017 09:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Thu, 19 Jan 2017 09:22 PM IST
विज्ञापन
 five years in 2108 increased 718 voters including women voters.
मतदाता - फोटो : demo pic

जनपद में 718 महिला मतदाताओं के साथ ही बीते पांच वर्ष में 2108 वोटर बढ़े हैं। इस बार रुद्रप्रयाग व केदारनाथ विधानसभा चुनाव में 178778 मतदाता 311 पोलिंग बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। विधायक विहीन जिले में आगामी विधानसभा चुनाव कई मायनों में खास है।

विज्ञापन


एक तरफ जहां दोनों सीटों पर स्थायी प्रतिनिधित्व का सवाल है। वहीं आपदा के बाद बदले हालात को सुधारने की चुनौती। ऐसे में जिले के हर एक मतदाता का वोट महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दूसरी तरफ उत्तराखंड राज्य बनने के बाद से हुए सभी चुनावों में यहां महिला मतदाताओं की संख्या अधिक रही है।
विज्ञापन


वर्ष 2012 में जहां जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर 89025 महिला मतदाता थी। वहीं इस बार यह संख्या 89748 पहुंच गई है, इनमें अधिकांश ऐसे हैं, जो पहली बार वोट दे रहे हैं। दूसरी तरफ जिले में 18 से 40 उम्र के 95833 वोटर हैं, जो दोनों सीटों पर भाजपा-कांग्रेस सहित अन्य प्रत्याशियों के चुनावी गणित के गुणा-भाग में अहम रोल अदा करने वाले हैं। इन वोटर पर सभी की नजरें टिकी हैं। जिले में 3146 मतदाता ऐसे हैं, जिनकी उम्र 80 वर्ष या उससे अधिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


119 मतदाताओं वाला पोलिंग बूथ तोषी
रुद्रप्रयाग।
जिले में सबसे कम मतदाता संख्या वाले पोलिंग बूथ तोषी और पपडासू हैं। वहीं अधिक मतदाता वाले बूथों में अगस्त्यमुनि व रुद्रप्रयाग शामिल हैं। केदारनाथ विधानसभा में 149 और रुद्रप्रयाग में 162 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

इनका कहना है -

जिले में अधिक से अधिक मतदान हो, इसके लिए मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। बीएलओ को मतदाता सूचियों को अंतिम रूप देने तक वंचित वोटर को शामिल करने को कहा गया है।
-- रंजना, जिला निर्वाचन अधिकारी रुद्रप्रयाग 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed