खड़े टैंकर से यात्री वाहन टकराने से पांच लोग घायल
सार
ऋषिकेेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर जवाड़ी बाईपास के समीप एक यात्री वाहन सड़क किनारे खड़े पानी के टैंकर से टकरा गया जिससे पांच यात्री घायल हो गए। हादसे में वाहन में सवार राकेश पुत्र रमेश प्रसाद, दीपक पुत्र केदार प्रसाद, गोलू पुत्र योगेश्वर व राहुल पुत्र बाल सिंह, निवासी सागरपुर, नई दिल्ली और छेम शिखर ऊर्फ जीतू पुत्र गणेश प्रसाद घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया।
विज्ञापन
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर जवाड़ी बाईपास में खड़े टैंकर से टकराई यात्री कार।
- फोटो : RUDRAPRYAG