{"_id":"5e35c8a88ebc3e4aed357759","slug":"five-gangs-of-miscreants-in-district-four-new-gangs-listed-rudrapur-news-hld3718415107","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बदमाशों के पांच गैंग निष्क्रिय, चार नए गैंग सूचीबद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बदमाशों के पांच गैंग निष्क्रिय, चार नए गैंग सूचीबद्ध
विज्ञापन
रुद्रपुर पुलरोस कार्यालय में नये भवन का लोर्कापण करते एसएसपी।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने पुलिस कार्यालय में बने महिला हेल्पलाइन कार्यालय के भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन का कार्यालय बनने के बाद शिकायतों के निस्तारण के लिए गठित टीम के साथ ही शिकायतकर्ताओं के लिए भी सहूलियत होगी।
शनिवार को लोकार्पण कार्यक्रम के बाद एसएसपी ने पत्रकार वार्ता में दो महीने तक तीन अभियानों में किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी। बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एक दिसंबर से ऑपरेशन स्माइल और शिनाख्त अभियान चलाया गया था।
अभियान में राज्य गठन के बाद से अब तक 206 गुमशुदा व्यक्तियों में से 106 व्यक्तियों को खोजकर उनके परिजनों से मिलाया गया। पूरे प्रदेश में ऑपरेशन स्माइल में यूएसनगर ने बेहतर कार्य किया है। ऑपरेशन शिनाख्त के तहत 470 अज्ञात शवों में नौ शवों की शिनाख्त की गई। बेहतर कार्य के लिए एसआई दिनेश बल्लभ को प्रशस्ति पत्र भी दिया गया है।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि जिले में पंजीकृत 12 गैंग में से निष्क्रिय चल रहे पांच गैंगों को सूची से हटा दिया गया है। जिले में सक्रिय चार गैंग सिमरनजीत, प्रवीण यादव, योगेश और सुमित गैंग को सूची में रजिस्टर्ड किया गया है। बताया कि 41 बदमाशों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई और इनाम घोषित 81 अपराधियों में से 34 को गिरफ्तार किया गया है।
इसके अलावा वांछित 433 अपराधियों में से 334 को गिरफ्तार किया गया है। जिले में विशेष अभियान के तहत एक नवंबर 2019 से 31 जनवरी 2020 तक 27 सरकारी और 1729 प्राइवेट सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सबसे ज्यादा निजी सीसीटीवी कैमरे पंतनगर थाना क्षेत्र में 442 लगाए गए हैं। इसके अलावा खटीमा में 177 और किच्छा 146 कैमरे लगाए गए हैं।
बताया कि ऑपरेशन स्माइल के तहत 27 मार्च 2012 को ग्राम धर्मपुर जसपुर से गुमशुदा हुए मानसिक रूप से अस्वस्थ 10 साल के बच्चे महेश सिंह को काफी मशक्कत के बाद खोजा जा सका था। वहीं, ग्राम किशनपुर नानकमत्ता से लापता महिला लीला देवी को सात साल बाद देहरादून और मई 2018 कविनगर काशीपुर से लापता 15 साल की गुड़िया को ग्राम रायपुर नगीना से बरामद कर परिजनों को सौंपा गया था। वार्ता में एसपी क्राइम प्रमोद कुमार मौजूद रहे।