फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   fire in army canteen in rudraprayag possibility of fire due to short circuit

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में सेना की कैंटीन में लगी आग, करोड़ों का सामना जलकर हुआ राख

Sun, 01 May 2022 10:36 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज, रुद्रप्रयाग Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 01 May 2022 10:36 PM IST
सार

मामले में सेना की तरफ से अभी कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है। बताया जा रहा है कि लगभग तीन करोड़ का सामान जलकर राख हो गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
fire in army canteen in rudraprayag possibility of fire due to short circuit
रुद्रप्रयाग में सेना की कैंटीन में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय में सेना की कैंटीन में अचानक लगी आग से तीन करोड़ से अधिक का सामना जलकर राख हो गया है। कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। लेकिन शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन


रविवार शाम लगभग पांच बजे जिला मुख्यालय में तैनात 11 मराठा रेजीमेंट के कैंटीन के अंदर आग लग गई। जब तक वहां तैनात जवान कुछ समय पाते, आग की लपटों से पूरे कैंटीन को अपने आगोश में ले लिया। बावजूद जवानों द्वारा अपने स्तर से आग को बुझाने का प्रयास किया गया। साथ ही सामान को अन्यत्र शिफ्ट करते रहे। लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ज्यादातर सामान को अपने चपेट में ले चुकी थी। 
विज्ञापन


सूचना पर आधे घंटे में दमकल की गाड़ियां और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंचे। शाम सवा छह बजे तक आग पर काबू पाया जा सका। इतना सही रहा कि आग कैंटीन के पीछे की तरफ अन्य भवनों तक नहीं पहुंची, अन्यथा जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था। इधर, मौके पर पहुंचे जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सेना के अधिकारी व जवान शार्ट सर्किट से आग लगना बता रहे हैं। आग से काफी सामान जला रहा है। लेकिन जांच के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो पाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में सेना की तरफ से अभी कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है। बताया जा रहा है कि लगभग तीन करोड़ का सामान जलकर राख हो गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed