फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Fire breaks out in tent while making Maggi; major accident averted.

Rudraprayag News: मैगी बनाते समय टेंट में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Tue, 30 Jun 2026 07:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 30 Jun 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in tent while making Maggi; major accident averted.
फोटो
विज्ञापन


केदारनाथ/फाटा। केदारनाथ धाम में सोमवार देर शाम अस्पताल के पास स्थित एक टेंट में मैगी बनाते समय अचानक आग लग गई। आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग से टेंट जलकर राख हो गया। घटना के समय टेंट में कोई श्रद्धालु मौजूद नहीं था जिससे बड़ा हादसा टल गया।

टेंट संचालक अनूप सिंह नेगी ने बताया कि अस्पताल के निकट उनके चार टेंट संचालित हैं। सोमवार शाम दिल्ली से आए कुछ युवा श्रद्धालु एक टेंट में ठहरे हुए थे। उनके अनुसार श्रद्धालुओं की ओर से उपयोग में लाया जा रहा पेट्रोमैक्स (लैंप) अचानक गिर गया जिससे आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे टेंट को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि आग लगने के समय टेंट खाली था इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई। आग में टेंट और उसमें रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। वहीं पुलिस के अनुसार केदारनाथ मुकेश डिमरी ने बताया कि उक्त यात्री दिल्ली के थे और मैगी बनाते समय अचानक आग लगने से यह घटना घटी है। टेंट मालिक और यात्रियों के बीच सामान और नुकसान को लेकर समझौता हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed