{"_id":"5dd2b1f28ebc3e54c979a2ce","slug":"fir-can-be-lodged-in-rudrapur-on-an-institute-rudrapur-news-hld3645083197","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर में दर्ज हो सकता है एक संस्थान पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर में दर्ज हो सकता है एक संस्थान पर मुकदमा
विज्ञापन
रुद्रपुर। दशमोत्तर छात्रवृत्ति घोटाले में जिले के हर ब्लॉक में अब जांच होगी। हर ब्लॉक में छात्रों के सत्यापन और उनके बयान दर्ज करने के लिए दो टीमें लगाई गईं हैं। इससे जांच में तेजी भी आएगी। पहले सिर्फ चार ब्लॉकों में ही जांच चल रही थी। पुलिस एक शैक्षिक संस्थान के खिलाफ रुद्रपुर में केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
दशमोत्तर छात्रवृत्ति घोटाले में प्रदेश के बाहर के 305 संस्थानों की जांच चल रही है। 2011 से 2015 के बीच इन संस्थानों में 3024 छात्रों को छात्रवृत्ति जारी की गई है। एसआईटी इन छात्रों के सत्यापन और बयान दर्ज कर रही है। पहले जसपुर और बाजपुर में जांच पर एसआईटी का फोकस था क्योंकि इन दोनों क्षेत्रों में छात्रवृत्ति लेने वाले छात्रों की संख्या अधिक थी। इसके बाद सितारगंज और खटीमा में जांच शुरू की गई। तीन ब्लॉकों में एसआईटी अभी जांच शुरू नहीं कर पाई थी। हाल ही में गदरपुर, रुद्रपुर और किच्छा ब्लॉक के लिए भी एसआईटी की दो-दो टीमें लगाई गईं हैं। रुद्रपुर में एसआईटी ने बीते शनिवार को पांच छात्रों का सत्यापन कर इनके बयान भी दर्ज किए थे।
इधर, घोटाले में रुद्रपुर में भी एक शिक्षण संस्थान के खिलाफ केस दर्ज हो सकता है। एसआईटी की जांच में एक शिक्षण संस्थान का नाम सामने आ रहा है। एसआईटी शिक्षण संस्थान के खिलाफ पुख्ता सुबूत एकत्र कर रही हैं। इस संस्थान में छात्रों का फर्जी प्रवेश दिखाया गया। इनके फर्जी खाते बैंकों में खुलवाए गए। दलालों के माध्यम से ही छात्रों के सभी दस्तावेज एकत्र किए गए थे।
विज्ञापन
30 छात्रों से पूछताछ
रुद्रपुर। एसआईटी ने दशमोत्तर छात्रवृत्ति घोटाला प्रकरण में सोमवार को बाजपुर, सितारगंज, खटीमा और जसपुर में 30 छात्रों का सत्यापन किया। टीमों ने छात्रों से शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई करने, छात्रवृत्ति प्राप्त करने, उनकी शैक्षिक योग्यता आदि के बारे में जानकारी जुटाई।