फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Expresses grief over the death of Ashish Yechury and Kashyap

आशीष येचुरी व कश्यप के निधन पर जताया दुख

Sun, 25 Apr 2021 06:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 06:01 PM IST
विज्ञापन
Expresses grief over the death of Ashish Yechury and Kashyap
कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) जिला सचिव मंडल की बैठक रुद्रप्रयाग में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी के बड़े बेटे आशीष येचुरी की मौत पर शोक व्यक्त किया गया। पार्टी के प्रदेश प्रभारी गंगाधर नौटियाल की मौजूदगी में वरिष्ठ नेता राजाराम सेमवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला मंत्री वीरेंद्र गोस्वामी ने शोक प्रस्ताव पेश किया। कहा कि आशीष येचुरी महज 35 वर्ष के थे और दिल्ली में बतौर पत्रकार कार्य करते थे। इस संकट की घड़ी में सभी कार्यकर्ता शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं। वहीं, 23 अप्रैल को पार्टी ने एक और वरिष्ठ नेता एसपी कश्यप का भी निधन हो गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उमा नौटियाल, अषाढ़ सिंह धिरवाण, वीरेंद्र गोस्वामी, खीमानंद गोस्वामी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed