फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Expressed displeasure over the live broadcast of PM Modi's worship

पीएम मोदी की पूजा के लाइव प्रसारण पर जताई नाराजगी

Sun, 07 Nov 2021 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
Expressed displeasure over the live broadcast of PM Modi's worship
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ में गर्भगृह में बाबा केदार की पूजा-अर्चना के लाइव प्रसारण पर तीर्थपुरोहित समाज ने नाराजगी जताई है। तीर्थपुरोहित संतोष त्रिवेदी का कहना है कि सदियों से चली आ रही धार्मिक परंपराओं का सीधा उल्लंघन हुआ है। प्रधानमंत्री से तीर्थपुरोहित समाज व केदारघाटी के लोगों को उनके केदारनाथ धाम भ्रमण से काफी उम्मीदें थीं लेकिन उन्होंने उनके हितों को लेकर एक बात नहीं की। जब तक प्रदेश सरकार देवस्थानम बोर्ड को भंग नहीं करती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। इधर, भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने कहा कि जून 2013 की आपदा के बाद तत्कालीन बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष व वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल जूते पहनकर केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गए थे तब क्यों किसी ने विरोध नहीं किया। आज पीएम मोदी की पूजा-अर्चना के लाइव प्रसारण पर वही लोग आपत्ति कर रहे हैं जो कांग्रेस विचारधारा के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed