फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Everest rise of rudraprayag Nutan

एवरेस्ट चढ़ेगी रुद्रप्रयाग की नूतन

Sun, 27 Dec 2015 09:34 PM IST
रुद्रप्रयाग
रुद्रप्रयाग Updated Sun, 27 Dec 2015 09:34 PM IST
विज्ञापन
पर्वतारोहियों की सफल कहानियों से प्रेरित होकर अगस्त्यमुनि ब्लाक के गुनाऊं गांव की 20 वर्षीय नूतन वशिष्ठ ने भी पर्वतारोहण में अपना करियर बनाने का फैसला किया। मार्च 2016 में माउंट एवरेस्ट आरोहण के लिए आर्मी की ओर से चयनित एनसीसी के नौ कैडेट में नूतन भी शामिल है।
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि ब्लाक के गुनाऊं गांव निवासी और सेना में कार्यरत गिरीश चंद्र वशिष्ठ और सुशीला वशिष्ठ की बेटी नूतन ने जनपद ही नहीं वरन गढ़वाल और उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। बीकानेर (राजस्थान) से एमकॉम की पढ़ाई कर रही इस छात्रा ने कक्षा दो तक गांव की स्कूल में पढ़ाई की। सेना में तैनात पिता की अलग-अलग राज्यों में पोस्टिंग होने के कारण उसने उड़ीसा, पंजाब और मध्य प्रदेश में भी पढ़ाई की। अभी वह बीकानेर से उच्च शिक्षा ग्रहण कर रही है। हाईस्कूल के बाद नूतन की रुचि पर्वतारोहण के प्रति बढ़ गई थी। एनसीसी होने से वह स्कूल स्तर से रॉक क्लाइंबिंग के शिविरों में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करने लगी। इस दौरान माता-पिता के सहयोग से उसने हिमालयन पर्वतारोहण संस्थान दार्जिलिंग से पर्वतारोहण का बेसिक प्रशिक्षण भी प्राप्त किया।
विज्ञापन


टॉप 10 में बनाई जगह
दो वर्ष पूर्व आर्मी की ओर से 100 एनसीसी कैडेटों के पर्वतारोही दल में नूतन को भी शामिल कर लिया गया। अपनी मेहनत के दम पर उसने पहले टॉप 40 और फिर टॉप 10 में अपनी जगह बनाई। वर्ष 2014 में नूतन ने गंगोत्री के समीप रुद्रगेरा पर्वत को फतह कर तिरंगा फहराया। इस वर्ष सिक्किम में माउंटरिनाक, हिमाचल प्रदेश में माउंट देव टिब्बा और उत्तराखंड में माउंट त्रिशूल पर तिरंगा फहराते हुए देवभूमि उत्तराखंड का मान बढ़ाया। नूतन की मां सुशीला बताती हैं कि नूतन ने टेलीविजन और किताबों के जरिए पर्वतारोहण के बारे में जाना, पढ़ा और समझा। नूतन कहती हैं कि माता-पिता और ट्रेनर्स के सहयोग ने उनका हौसला बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोफाइल  
नाम : नूतन वशिष्ठ
जन्म : 1994, गुनाऊं गांव, अगस्त्यमुनि
शैक्षिक योग्यता : एमकॉम, अध्ययनरत (बीकानेर) राजस्थान
उपलब्धि : रुद्रागेरा, माउंट त्रिशूल पर्वत श्रृंखलाओं पर फहरा चुकी तिरंगा।
पिता : गिरीश चंद्र वशिष्ठ
माता : सुशीला वशिष्ठ

कोट
नूतन वशिष्ठ ने राजस्थान और उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। वह आगामी मार्च माह में एवरेस्ट मिशन के लिए चयनित नौ एनसीसी कैडेटों में शामिल है। छात्रा की कर्मठता और कार्य के प्रति समर्पण ने उसे यह मुकाम दिया है।
- सूबेदार मेजर प्रभुुदयाल सिंह बिष्ट, एवरेस्ट मिशन के लिए चयनित एनसीसी दल के एडवाइजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed