फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Employment fair for youth on 20th

Rudraprayag News: युवाओं के लिए रोजगार मेला 20 को

Wed, 12 Mar 2025 04:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 12 Mar 2025 04:37 PM IST
विज्ञापन
Employment fair for youth on 20th
रुद्रप्रयाग। 20 मार्च को जिला सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन होगा। मेले में छह कंपनियां शामिल लेंगी जो 250 रिक्त पदों की पूर्ति के लिए पात्र युवकों का चयन करेंगी। जिला सेवायोजन अधिकारी सुशील चंद्र चमोली ने बताया कि रोजगार मेले में स्काई स्पेस इंटरनेशनल देहरादून, सीपैट (सीएसटीएस देहरादून), आपातकालीन सेवा कैंप 108 (कम्यूनिटी एक्शन मोटिवेशन प्रोग्राम), भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), एसबीआई मैक्स इंश्योरेंस और मेधावी स्किल, गुरुग्राम शामिल हैं। मेले में प्रतिभाग करने के लिए शैक्षिक योग्यता 10वीं, 12वीं, स्नातक, डीफार्मा, बीफार्मा और कैंप 108 चालक के लिए ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है। अभ्यर्थियों की उम्र 18-65 वर्ष तक होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी 20 मार्च तक किसी भी कार्य दिवस में अपना पंजीकरण करा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed