{"_id":"5e283ee28ebc3e4aec67fed7","slug":"employees-sitting-on-strike-for-restoration-of-old-pension-rudrapur-news-hld370520268","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली को लेकर धरने पर बैठे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर धरने पर बैठे कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। पुरानी पेंशन बहाली समेत आठ मांगों को लेकर जिले के 21 कर्मचारी संगठनों से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों ने परिवहन विभाग कार्यालय रुद्रपुर के सामने बुधवार को धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कलक्ट्रेट में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
उत्तराखंड अधिकारी-कर्मचारी समन्वय मंच के आह्वान पर धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में पदोन्नति पर लगी रोक को तुरंत हटाकर पदोन्नति आदेश जारी किया जाए। उन्होंने न्यू हेल्थ स्मार्ट कार्ड की सुविधा केंद्र सरकार की तर्ज पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को देने की मांग की। कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों को पूरे सेवाकाल में न्यूनतम तीन पदोन्नतियां अनिवार्य रूप से दी जाए। उन्होंने कहा वेतन विसंगति समिति की ओर से शासन को भेजी गई रिपोर्ट में कर्मचारी विरोधी निर्णयों को लागू न किया जाए। कहा कि 27 जनवरी को देहरादून के परेड ग्राउंड से सचिवालय तक महारैली निकालेंगे।
इस मौके पर सुषमा चौधरी, मोहन राठौर, एचसी पोखरिया, बीएन बेलवाल, आरएस मेहरा, हरजीत सिंह, मुन्नी मिश्रा, गोपाल सिंह, वीरेंद्र पांडे, रविंद्र शाह, मोहन राठौर, गोपाल बिष्ट, दीप जोशी, अजय टम्टा, एसएम गुरुरानी, एनएस त्रिपाठी, अनिल त्यागी, दीपक कृष्णा आदि थे।