{"_id":"5e6293f98ebc3eeb6e13aa14","slug":"employees-protested-rudrapur-news-hld37643755","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में छाता लेकर धरने पर डटे रहे जनरल-ओबीसी कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में छाता लेकर धरने पर डटे रहे जनरल-ओबीसी कर्मचारी
विज्ञापन
रुद्रपुर में एआरटीओ कार्यालय के पास बारिश के दौरान छाता लगाकर प्रदर्शन करते कर्मचारी।
- फोटो : RUDRAPUR
पदोन्नति में आरक्षण पर रोक का शासनादेश जारी न होने से शुक्रवार को पांचवें दिन जनरल-ओबीसी कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। तेज बारिश होने के बावजूद कर्मचारी छाता लेकर धरना-प्रदर्शन करते रहे।
एआरटीओ कार्यालय के पास चल धरने में शुक्रवार को उत्तराखंड जनरल-ओबीसी इंपलाइज एसोसिएशन के जिला महासचिव दीप जोशी ने कहा कि आंदोलन को भड़काने के लिए एससी-एसटी वर्ग के कुछ लोगों की ओर से प्रांतीय अध्यक्ष दीपक जोशी को सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिल रही है। उनके खिलाफ मामले दर्ज कराए जा रहे हैं।
इसका जनरल-ओबीसी कर्मचारी संगठन पूरी तरह से विरोध करता है। संगठन ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष दीपक जोशी को पुलिस संरक्षण देते हुए उनके खिलाफ षड्यंत्र रचने वालों पर उचित कार्रवाई की जाए। हड़ताल में लोनिवि, स्वास्थ्य विभाग, राज्यकर विभाग, पेयजल निगम, कृषि विभाग, उद्योग विभाग, समाज कल्याण विभाग, रेशम विभाग, ग्रामीण निर्माण आदि विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
इधर, काशीपुर में शुक्रवार को भी उत्तराखंड जनरल, ओबीसी इंपलाइज फेडरेशन की अपील पर कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। लोनिवि परिसर में आहूत धरना स्थल पर योगेंद्र कुमार शर्मा, नफीस अहमद, खीम सिंह परिहार, जगप्रीत सिंह, कृष्ण अवतार, योगेंद्र कुमार शर्मा आदि थे।