फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Emphasize power generation from Pirul: Chief Minister

पिरुल से बिजली उत्पादन पर दें जोरः मुख्यमंत्री

Thu, 04 Feb 2021 08:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 08:02 PM IST
विज्ञापन
Emphasize power generation from Pirul: Chief Minister
तिलवाड़ा पहुंचने पर सीएम त्रिवेंद्र सिह रावत का स्वागत करते भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल। - फोटो : RUDRAPRYAG
मुख्यमंत्री ने विभागीय समीक्षा बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के लिए पिरूल से बिजली उत्पादन की योजना से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए भी कहा। इसके अलावा पशुपालकों की गोशालाओं को वैज्ञानिक पद्धति व पशुओं के अनुकूल बनाने के लिए पशुपालन विभाग को मॉडल बनाने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी मनुज गोयल , डीएफओ वैभव कुमार , जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक व विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

कांग्रेस ने सैनिक स्कूल शिलान्यास को बताया अनैतिक
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड कांग्रेस महिला प्रभारी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने मुख्यमंत्री द्वारा जखोली के दिग्धार में सैनिक स्कूल शिलान्यास को अनैतिक बताया है। कहा कि भाजपा सरकार जनता की आंखों में धूल झोककर कांग्रेस शासन में हुए कार्यों का श्रेय लेने का काम कर रही है। कहा कि वर्ष 2014 में कांग्रेस शासन में रुद्रप्रयाग में सैनिक स्कूल स्वीकृत किया गया था। संवाद
विज्ञापन

85 करोड़ की योजनाओं लोकार्पण/शिलान्यास
रुद्रप्रयाग/तिलवाड़ा। मुख्यमंत्री द्वारा बृहस्पतिवार को गढ़वाल मंडल विकास निगम के विश्राम गृह में रुद्रप्रयाग जिले के विकास के लिए 85 करोड़ 94 लाख की 31 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इन योजनाओं में 27 करोड़ 4 लाख की लागत की 20 योजनाओं का लोकार्पण हुआ। जबकि 52 करोड़ 30 लाख की 11 योजनाओं का शिलान्यास किया गया, जिसमें जखोली ब्लॉक के दिग्धार में प्रस्तावित सैनिक स्कूल का निर्माण भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों, ठेकेदार संघ व शिक्षक संघ ने सौंपे ज्ञापन
तिलवाड़ा। जिला भ्रमण पर पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को जनप्रतिनिधियों, ठेकेदार संघ, शिक्षक संघ ने समस्याओं से जुड़े ज्ञापन सौंपकर निराकरण की मांग की। जिला ठेकेदार संघ के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र गोस्वामी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से भेंट कर ई-टेंडरिंग व्यवस्था खत्म करने की मांग की। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने भी प्राथमिक शिक्षा व शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं को लेकर सीएम को ज्ञापन सौंपा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed