फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Emphasis on promoting the use of Hindi in offices

Rudraprayag News: कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने पर जोर

Fri, 30 Oct 2026 05:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 30 Oct 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on promoting the use of Hindi in offices
फोटो
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि । नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रुद्रप्रयाग की द्वितीय छमाही राजभाषा समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों और संस्थानों में हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं कार्यालयी कार्यों में इसके प्रयोग की समीक्षा की गई। अध्यक्ष अदिति नेगी ने कहा कि राजभाषा हिंदी को केवल कार्यालयी कार्यों तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन में भी अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने विभिन्न कार्यालयों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग पर जोर दिया। इस दौरान राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यालयों को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बैठक में बैंकिंग क्षेत्र, आईटीबीपी, जवाहर नवोदय विद्यालय और केंद्रीय विद्यालय सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। संचालन पंकज सिंह ने किया। इस मौके पर अनीत कुमार, निशा कुमारी, सचिन शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed