फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Elephant came on Haldwani road, traffic stopped

हाथी के सड़क पर आने से हल्द्वानी रोड पर आधे घंटे थमा रहा यातायात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Elephant came on Haldwani road, traffic stopped

रुद्रपुर। हल्द्वानी रोड पर टांडा जंगल से अचानक हाथी के आ जाने से आधे घंटे ट्रैफिक थम गया। हाथी के आक्रामक मूड को देखकर सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि हाथी बिना किसी को नुकसान पहुंचाए जंगल में लौट गया। इधर, तीन दिन से टांडा और हल्द्वानी रेंज में हाथियों का लगातार मूमेंट हो रहा है।

विज्ञापन

सोमवार सुबह टांडा रेंज के पास संजय वन से अचानक एक हाथी सड़क पर आ गया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही आधे घंटे तक थम गईं। वहां से गुजर रहे वाहन चालकों में से कुछ ने हाथी का फोटो भी मोबाइल में कैद कर लिया। हाथी ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। रेंजर पंकज शर्मा ने बताया कि हाथी काफी लंबे समय से इसी क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। सोमवार को हाथी दो अन्य हाथियों के साथ देखा गया है। हाथी कॉरिडोर होने की वजह से पीपलपड़ाव, टांडा और हल्द्वानी रेंज में हाथी लगातार मूमेंट कर रहे हैं। इस दौरान वे हल्द्वानी रोड का इस्तेमाल जंगलों में आवाजाही को कर रहे हैं। सोमवार को हाथी के सड़क पर आने की सूचना उन्हें नहीं मिली। उन्होंने लोगों व वाहन चालकों से आग्रह किया कि हाथियों के मूमेंट और कोहरे को देखते हुए सड़क पर सावधानी से चलें।
विज्ञापन


सड़क पर पहुंचे गजराज गुड़ और रोटी खाकर लौटे
हल्द्वानी के टांडा क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक टस्कर के जंगल से सड़क पर पहुंचने  से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। करीब आधे घंटे तक टस्कर के सड़क और उसके आसपास टहलने से यातायात भी बाधित रहा। वन कर्मियों ने टस्कर को गुड़ रोटी खिलाई जिसके बाद टस्कर वापस जंगल की तरफ लौट गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार दोपहर टांडा रेलवे फाटक से कुछ दूरी पर एक टस्कर सड़क पर आ गया। अचानक टस्कर को सड़क पर देखकर सड़क से गुजरने वाले वाहन अपनी जगह पर ही रुक गए। वाहनों और राहगीरों को देखकर गजराज भी रेलवे फाटक के आर- पार सड़क पर घूमने लगा। स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी पंकज शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गजराज को गुड़ के साथ रोटी दी जिससे कुछ देर बाद टस्कर जंगल की तरफ चला गया। पंकज शर्मा ने बताया कि टस्कर करीब एक सप्ताह से क्षेत्र में गश्त कर रहा है। कुछ दिन पूर्व टस्कर को रेलवे पटरी के दूसरी ओर रुद्रपुर की तरफ देखा गया था लेकिन सोमवार को टस्कर हल्द्वानी, रुद्रपुर दोनों तरफ मूवमेंट करता दिखा। सुरक्षा के लिए वन कर्मियों को अलर्ट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed