{"_id":"678e48df5affe1f8cf0a27a1","slug":"election-observer-examined-election-arrangements-rudraprayag-news-c-52-1-sdrn1032-110688-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: चुनाव पर्यवेक्षक ने परखीं चुनाव व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: चुनाव पर्यवेक्षक ने परखीं चुनाव व्यवस्थाएं
Mon, 20 Jan 2025 06:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Mon, 20 Jan 2025 06:30 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिले की पांच नगर निकायों में होने वाले चुनावों को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने के लिए चुनाव पर्यवेक्षक मुक्ता मिश्रा ने मतदान से पूर्व की जाने वाली व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आरओ, एआरओ, जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक कर मतदान व्यवस्थाओं को पारदर्शी और सुचारु बनाने के निर्देश दिए।
एनआईसी कक्ष में आयोजित बैठक में चुनाव पर्यवेक्षक मुक्ता मिश्रा ने अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं को समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को पोलिंग पार्टियों के रवाना होने से लेकर पोलिंग बूथों तक पहुंचने की सूचना तथा व्यवस्थाओं आदि से संबंधित जानकारी देने, निर्वाचन के दिन मतदान कराने के लिए केंद्रों के 100 मीटर दायरे में किसी भी प्रत्याशी की निर्वाचन सामग्री न लगी होने के निर्देश दिए। कहा कि मतदान के दिन हर छोटी-बड़ी जानकारी आयोग और संबंधित अधिकारियों को भी दी जाए। बैठक में आरओ नगर पालिका रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल, नगर पंचायत तिलवाड़ा आरओ मीनल गुलाटी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि आरओ अनीता पंवार समेत निर्वाचन से जुड़े अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद