फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Election Mode In Rudrapur PG College

चुनावी रंग में डूबा रुद्रपुर पीजी कॉलेज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Election Mode In Rudrapur PG College
रुद्रपुर पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए समर्थन मांगते दावेदार व समर्थक। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित होने से पहले ही रुद्रपुर पीजी महाविद्यालय में दावेदारों ने प्रचार शुरू कर दिया है। रुद्रपुर महाविद्यालय में खड़ी कारों पर संभावित प्रत्याशियों के पोस्टर चस्पा नजर आ रहे हैं। साथ कॉलेज परिसर में चुनाव सामग्र से पट गया है।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत के 10 सितंबर से पहले छात्रसंघ चुनाव कराने की संभावना जताने का असर मंगलवार को रुद्रपुर महाविद्यालय में नजर आया। सुबह महाविद्यालय खुलते ही छात्रसंघ के विभिन्न पदों के दावेदार गेट पर खड़े होकर छात्र-छात्राओं से समर्थन मांगते नजर आए। कुछ दावेदार छात्र-छात्राओं की चरण वंदना करते हुए भी नजर आए। चुनाव प्रचार के चलते दोपहर तक कॉलेज परिसर पंफलेट आदि प्रचार सामग्री से पट गया। महाविद्यालय परिसर में खड़ी कारों और बाइकों में संभावित प्रत्याशियों के पोस्टर चिपके हुए नजर आए। परीक्षा प्रभारी एवं प्रोफेसर डॉ. दुर्गाकांत प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि अभी छात्रसंघ चुनाव को लेकर तिथि की विधिवत घोषणा नहीं हुई है। संभवत: आठ सितंबर को छात्रसंघ चुनाव होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed