फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   During the journey, there will be movement from Kedarnath to Garudchatti

यात्राकाल में केदारनाथ से गरूड़चट्टी तक हो सकेगी आवाजाही

Sat, 19 Mar 2022 05:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 05:42 PM IST
विज्ञापन
During the journey, there will be movement from Kedarnath to Garudchatti
इस यात्राकाल में बाबा केदार के दर्शनों को केदारनाथ पहुंचने वाले श्रद्धालु गरूड़चट्टी भी जा सकेंगे। मंदाकिनी नदी पर 60 मीटर स्पान के स्टील गार्डर पुल मई में बनकर तैयार हो जाएगा। पुल के बनने से केदारनाथ से गरूड़चट्टी तक सीधी आवाजाही हो जाएगी।
विज्ञापन

बीते वर्ष नवंबर में डीडीएमए (जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण) लोनिवि ने मंदाकिनी नदी पर निर्माणाधीन पुल को जोडऩे का काम शुरू कर दिया था, लेकिन शीतकाल में भारी बर्फबारी के कारण कार्य को बीच में ही बंद करना पड़ा। अब, डीडीएमए द्वारा अप्रैल पहले सप्ताह से केदारनाथ में दूसरे चरण के पुनर्निर्माण कार्य फिर से शुरू किए जाएंगे। साथ ही मंदाकिनी नदी पर 60 मीटर स्पान पुल को जोडऩे का कार्य भी पूरा किया जाएगा, जिससे आगामी यात्राकाल में श्रद्धालु केदारनाथ से गरूड़चट्टी तक जा सके। चार करोड़ की लागत से बनने वाले इस पुल का निर्माण 2018 में शुरू किया गया था, जो अब कुछ ही समय में बनकर तैयार हो जाएगा। आपदा से पूर्व गरूड़चट्टी साधु-संतओं व कई यात्रियों का मुख्य ठौर रहता था। यहां कई छोटे प्राचीन मंदिर भी हैं, लेकिन आपदा में मंदाकिनी नदी पर पुल बहने और रामबाड़ा के पूरी तरह ध्वस्त होने से गरूड्चट्टी का केदारनाथ से संपर्क कटा हुआ है। डीडीएमए के अधिशासी अभियंता प्रवीण कर्णवाल ने बताया कि मंदाकिनी नदी पर निर्माणाधीन पुल को जोड़ने के साथ ही एप्रोच मार्ग बनाए जाने हैं, जो मई तक पूरे कर दिए जाएंगे। पुल के तैयार होने से मंदिर क्षेत्र से श्रद्धालु गरूड़चट्टी तक जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed