फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Due to traffic jams at many places on the

Rudraprayag News: ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर कई जगह पर लग रहा जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Due to traffic jams at many places on the
Iरोज का जाम आम लोगों के लिए सिरदर्द बनाI
विज्ञापन


चारधाम यात्रा बढ़ने के साथ ही जिला मुख्यालय में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगह पर लग रहे जाम से स्थानीय लोगों के साथ यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। साथ ही दुर्घटना का खतरा बना है। बीते एक सप्ताह से सुबह से पूर्वान्ह तक जाम की स्थिति पैदा हो रही है।

इन दिनों बदरीनाथ हाईवे पर जिला मुख्यालय क्षेत्र में गुलाबराय, भाणाधार, सच्चिदानंद नगर, आर्मी बैंड, पशुपालन विभाग के समीप और डाट पुल से केदारनाथ तिराहे तक वाहनों की लंबी लाइन लग रही है। इस दौरान आधा से एक घंटे तक लोग जाम में फंस रहे हैं। पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने बताया कि रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर सुरंग की मरम्मत की जा रही है, जिससे बीते दो माह से आवाजाही बंद हो रखी है। इस दौरान चमोली जनपद से केदारघाटी जाने वाले वाहनों का संचालन मुख्य बाजार होते हुए जवाड़ी बाईपास से किया जा रहा है। इन दिनों यात्रा बढ़ने से वाहनों की संख्या बढ़ गई है, जिससे बीते दो दिनों से सुबह के समय जाम की स्थिति बन रही है। जाम से निपटने के लिए त्वरित प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed