रुद्रपुर। किच्छा के देवरिया गांव में दो साल से पानी न आने पर कई ग्रामीणों ने जलसंस्थान कार्यालय में प्रदर्शन किया। ईई तरुण शर्मा के पांच दिन में व्यवस्था दुरुस्त करने के लिखित आश्वासन पर ग्रामीण मान गए।
शनिवार को कांग्रेस प्रदेश महामंत्री हरीश पनेरु के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जलसंस्थान कार्यालय में नारेबाजी की। कहा कि लाइन को ठीक करने के लिए विभाग में कई बार शिकायती पत्र देने के बाद भी समाधान नहीं हुआ।
वहां पर ललता प्रसाद, वीर पाल, गुड्डी, कलावती, हरदेवी, कमला, शांति, कमलेश, सीताराम, धर्मवीर, मुकेश आदि थे। इधर, ईई ने कहा कि कर्मचारियों को गांव में पांच अवैध कनेक्शन मिले थे, उनकी सप्लाई बंद कर दी गई थी। वर्तमान में गांव में एक भी कनेक्शन नहीं है। सप्लाई सुचारु होने के बाद ग्रामीणों को कनेक्शन दिए जाएंगे।