फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   DM unhappy over service lane not starting in NH-87

एनएच-87 में सर्विस लेन का काम शुरू नहीं होने पर डीएम नाराज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
DM unhappy over service lane not starting in NH-87
रुद्रपुर के नैनीताल हाइवे में एनएचएआई एवं सदभाव कंपनियों के अधिकारियों को निर्देश देते डीएम। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। एनएच-87 में फ्लाईओवर निर्माण से पहले सर्विस लेन का काम पूर्व में दिए निर्देशों के बाद भी शुरू नहीं होने से डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने एनएचएआई और कार्यदायी संस्था सद्भाव के अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने तीन दिन के भीतर हाईवे के दोनों तरफ सर्विस लेन का काम शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दरअसल डीएम ने कुछ दिन पहले एनएच-87 में होने वाले कार्यों को लेकर अधिकारियों की बैठक की थी और सोनिया होटल से जिला अस्पताल तक प्रस्तावित फ्लाईओवर से पूर्व सर्विस लेन का काम एक हफ्ते में शुरू करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने नैनीताल रोड में जिला अस्पताल के पास प्रस्तावित सर्विस लेन की जगह का निरीक्षण किया और सर्विस लेन का काम शुरू नहीं होने पर एनएचएआई के पीडी योगेंद्र शर्मा और सद्भाव कंपनी के पीडी अक्षत विष्नोई के समक्ष कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पूर्व में इस संबंध में निर्देश दिए गए थे लेकिन निर्देशों का पालन नहीं करना गंभीर बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि तीन दिन में हाईवे के दोनों तरफ 200-200 मीटर पेच में सर्विस लेन का काम शुरू कराएं, ताकि फ्लाईओवर बनने के दौरान यातायात व्यवस्था में अवरोध पैदा न हो सके। एनएचएआई के पीडी ने बताया कि जमीन में खड़े पेड़ों को काटने के लिए वन विभाग से अनुमति ली गई है। पेड़ काटने के बाद सर्विस लेन का निर्माण तत्काल शुरू कर दिया जाएगा। वहां पर एडीएम उत्तम सिंह चौहान, एसएलओ नरेश दुर्गापाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed