फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   DM heard the problems of Panchayat epresentatives in e-Samvad

ई-संवाद में डीएम ने सुनीं पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याएं

Mon, 13 Jul 2020 06:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
DM heard the problems of Panchayat epresentatives in e-Samvad
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के पंचायत प्रतिनिधियों के ई-संवाद कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न गांवों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों से डीएम वंदना सिंह ने बातचीत कर क्षेत्रीय समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर उन्होंने ग्राम प्रधान, क्षेपं व जिपं सदस्यों से स्वरोजगार को लेकर कार्यशाला आयोजित करने को भी कहा।
विज्ञापन

जीआईसी रुद्रप्रयाग के सभागार में मौजूद जनप्रतिनिधियों के साथ ही डीएम ने भी ई संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों को आत्मनिर्भर भारत, स्वरोजगार के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और ग्रीन हिमालय योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के उपरांत डीएम वंदना सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों से बातचीत की। ग्राम पंचायत बरसू की प्रधान हिमानी व पीड़ा के प्रधान अर्जुन नेगी ने विकास योजनाओं से जुड़ी समस्याएं बताई। ग्वाड़-थापली के ग्राम प्रधान ने 11 वर्ष पूर्व बने स्वास्थ्य केंद्र का विभाग को हस्तांतरण नहीं होने और चिनग्वाड़ के ग्राम प्रधान ने सिंचित खेतों की घेरबाड़ न होने की शिकायत की। मौके पर मुख्य विकास अधिकारी मनवेंद्र कौर, एसडीएम बृजेश तिवारी, सीईओ सीएन काला, डीईओ माध्यमिक एलएस दानू, डीईओ बेसिक डा. विद्याशंकर चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed