फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   DM gave instructions for arranging bonfire in civic areas

डीएम ने दिए निकाय क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था के निर्देश

Sat, 11 Dec 2021 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
DM gave instructions for arranging bonfire in civic areas
बर्फबारी व शीतलहर की संभावनाओं को लेकर जिलाधिकारी मनुज गोयल ने तहसील व निकाय क्षेत्रों में स्थानों को चिह्नित कर अलाव की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला मुख्यालय सहित अन्य स्थानों पर रैन बसेरों की क्षमता बढ़ाने और वहां रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराते हुए निरीक्षण करने को कहा है।
विज्ञापन

डीएम ने रुद्रप्रयाग, जखोली, ऊखीमठ तहसील व बसुकेदार उप तहसील के एसडीएम व तहसीलदार को अपने-अपने क्षेत्रों में गरीब, असहाय और आपदा में विस्थापित लोगों को कंबल वितरित करने को कहा है। उन्होंने बर्फबारी के दौरान जिले में बिजली व पानी की नियमित आपूर्ति के लिए भी ऊर्जा निगम व जलसंस्थान को जरूरी निर्देश दिए हैं। बर्फ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों को जोड़ने वाले मोटर मार्गों पर नियमित यातायात को लेकर भी लोनिवि को पर्याप्त संसाधनों को जुटाने और तहसील स्तर पर सर्दियों के सीजन में फसलों को होने वाले नुकसान का आकलन करने को भी कहा है। इस मौके पर एसडीएम दीपेंद्र नेगी, एसडीएम सदर अर्पणा ढौंड़ियाल, तहसीलदार मंजू राजपूत, नपा ईओ सीमा रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed