फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   DM furious after seeing dirty sheets lying in the emergency ward

इमरजेंसी वार्ड में बिछी गंदी चादरें देख भड़के डीएम

Tue, 05 Nov 2019 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
DM furious after seeing dirty sheets lying in the emergency ward
जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने मंगलवार को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया और व्याप्त अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। इमरजेंसी वार्ड में बेड पर गंदी चादरें बिछी होने पर डीएम ने इन अव्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए। इसके साथ ही डीएम ने वार्डों में भर्ती मरीजों से बातचीत की और उन्हें मिलने वाली व्यवस्थाओं केे बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी वार्ड के बेडों पर गंदी चादरें देखकर डीएम नाराज हो गए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को फटकार लगाते हुए तत्काल चादरें बदलने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने प्रबंधन से दवा भंडारण के बारे में जानकारी ली। इसके बाद डीएम ने भर्ती मरीजों से बात की। डीएम ने कहा कि अस्पताल में भर्ती जिन-जिन लोगों के आयुष्मान योजना के कार्ड नहीं हैं, उनके कार्ड अस्पताल स्तर पर ही त्वरित बनाए जाएं। जिलाधिकारी ने मुकंदी देवी का हालचाल भी जाना और चिकित्सालय प्रबंधन को पीड़ित की उचित देखरेख व इलाज के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में खड़े वाहनों को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जितेंद्र नेगी, प्रभारी सीएमएस डा. डीवीएस रावत, बाल रोग विशेषज्ञ डा. नीतू तोमर व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed