{"_id":"5f6b9cbc8ebc3e418e23ac77","slug":"dm-directs-officers-rudrapur-news-hld3980158169","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन सत्र शुरू होने से पहले करा लें खनन पट्टों के सीमांकन: जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन सत्र शुरू होने से पहले करा लें खनन पट्टों के सीमांकन: जिलाधिकारी
रुद्रपुर के कलक्ट्रेट में खनन समिति की बैठक करती डीएम।
- फोटो : RUDRAPUR
Link Copied
रुद्रपुर। डीएम रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में खनन समिति की बैठक में उन्होंने एक अक्तूबर से शुरू होने जा रहे खनन सत्र से पहले जिले के सभी खनन पट्टा क्षेत्रों के सीमांकन कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही पट्टों में उपखनिज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि शासन स्तर से अवैध खनन रोकने के लिए वन, राजस्व, खनन और पुलिस विभाग की समिति गठित की गई है। तहसील स्तर पर भी एसडीएम की अध्यक्षता में टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने एआरटीओ को निर्देश दिए कि सभी वाहनों पर रिफ्लेक्टर अनिवार्य रूप से लगे हों। खनन के निकासी गेटों पर धर्मकांटा अनिवार्य रूप से लगवाएं और समय-समय पर उसका निरीक्षण करें। पूर्व में लगाए सीसीटीवी भी जांच लें। वहां पर एसएसपी डीएस कुंवर, डीएफओ हिमांशु बागरी, एनएम त्रिपाठी, डॉ. अभिलाषा सिंह, एडीएम उत्तम सिंह चौहान, एसपी क्राइम प्रमोद कुमार, प्रभारी अधिकारी खनन एनएस नबियाल, उपनिदेशक खनन डॉ. अमित गौरव सहित एसडीएम और अन्य अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।