{"_id":"5f7f42e08ebc3e91b641066f","slug":"dm-carried-out-terrestrial-inspection-of-reconstruction-works-rudrapryag-news-drn3584585183","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने किया पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने किया पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण
विज्ञापन
जिलाधिकारी वंदना सिंह ने केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूरा करने के निर्देश भी दिए।
बृहस्पतिवार को डीएम ने मेडिकल रिलीफ पोस्ट, शंकराचार्य समाधि स्थल, सरस्वती नदी पर निर्मित आस्था पथ, मंदाकिनी घाट और एमआई-26 हेलीपैड का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों से कार्यों को लेकर बातचीत की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की चबुतरे पर ही थर्मल स्क्रीनिंग के निर्देश दिए। साथ ही मेडिकल जांच के लिए बोर्ड लगाने को कहा। इसके अलावा डीएम ने तीर्थपुरोहितों से मंदिर मार्ग पर स्थित उदक कुंड को लेकर बातचीत की। मौके पर सेक्टर मजिस्ट्रेट रजनीश उप्रेती, चौकी प्रभारी मंजुल रावत, केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला आदि थे।
ब्यूरो