Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Discussed problems and development plans.

Rudraprayag News: समस्याओं और विकास योजनाओं पर चर्चा की

Thu, 12 Nov 2026 06:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 12 Nov 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
Discussed problems and development plans.
फोटो
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने बच्छणस्यूं एवं तल्लानागपुर क्षेत्र में जनसंवाद कर स्थानीय समस्याओं और विकास योजनाओं पर चर्चा की। इस दौरान करीब 25 लोगों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जनसंवाद में ग्राम प्रधानों, उपप्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, महिला मंगल दलों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की समस्याएं रखीं। मंत्री ने उनके समाधान और विकास कार्यों को गति देने पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में केंद्र व राज्य सरकार जनकल्याण के लिए कार्य कर रही है। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, जिला पंचायत सदस्य गंभीर सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष शशि सिंह नेगी, सुमन बुटोला सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed