फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Devradi Devi met sister mother Chandika

Rudraprayag News: बहन मां चंडिका से मिलीं देवराड़ी देवी

Thu, 13 Feb 2025 05:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 13 Feb 2025 05:31 PM IST
विज्ञापन
Devradi Devi met sister mother Chandika
रुद्रप्रयाग। रानीगढ़ पट्टी की आराध्य मां भगवती देवराड़ी देवी ने धारकोट गांव पहुंचकर अपनी बहन मां चंडिका से भेंट की। इस मौके पर पूरा क्षेत्र आराध्य भगवती के जयकारों से गूंज उठा। देवरा यात्रा में मां भगवती की डोली अभी तक 140 गांवों का भ्रमण कर चुकी है। आगामी जून माह में देवरा यात्रा पूरी होने पर मां देवराड़ी अपने मंदिर देवल गांव लौटेंगी जहां महायज्ञ का आयोजन होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह 8 बजे चोपड़ा गांव में पुजारियों ने मां देवराड़ी देवी की विशेष पूजा की। सुबह 10 बजे से मां देवराड़ी ने चोपड़ा गांव का भ्रमण शुरू किया और घर-घर जाकर भक्तों की कुशलक्षेम पूछी और उन्हें सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। दोपहर को मां देवराड़ी की यात्रा ने गांव से विदा ली तो कई ध्याणियां भावुक हो गईं। इसके बाद यात्रा रात्रि प्रवास के लिए धारकोट पहुंची और यहां अपनी बहन मां चंडिका से मिलीं। इसके बाद जागरण हुआ जिसमें महिला व युवक मंगल दलों से भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए। मौके पर देवरा यात्रा के अध्यक्ष राजपाल सिंह बिष्ट, पूर्व ग्राम प्रधान प्रदीप राणा, गंगा सिंह चौधरी, जयपाल सिंह राणा, भगवती प्रसाद खंडूड़ी, सुखदेव सिंह चौधरी और अर्जुन सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed