फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   devotees visit kedardham.

2779 श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

Tue, 19 May 2015 01:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Tue, 19 May 2015 01:46 PM IST
विज्ञापन
devotees visit kedardham.

सोमवार को 2779 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। कपाट खुलने के बाद यह पहला मौका है, जब इतनी अधिक संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचे हैं। दर्शन करने वालों में 1511 पुरुष, 1186 महिलाएं, 79 बच्चे और 3 विदेशी महिला यात्री शामिल हैं।

विज्ञापन


कपाट खुलने के बाद से अब तक 36 हजार 73 यात्री दर्शन कर चुके हैं। पिछले चार दिन से सोनप्रयाग से केदारनाथ पैदल मार्ग से भी यात्रियों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है।
विज्ञापन


द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर और तृतीय केदार भगवान श्रीतुंगनाथ में शिव भक्तों ने दर्शन किए। जिलाधिकारी डा. राघव लंगर ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पड़ावों से लेकर धाम तक तैनात अधिकारियों को बेहतर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर यात्री खुश
बाबा केदार के दर्शनों को देश के विभिन्न इलाकों से पहुंच रहे यात्री व्यवस्थाओं से खुश नजर आ रहे हैं। राजस्थान निवासी सुनीता गुप्ता का कहना है कि यात्रा को लेकर अच्छी व्यवस्थाएं की गई हैं। चार वर्ष पहले वे दर्शनों के लिए पहुंची थी, तब पैदल रास्ते पर कोई व्यवस्था नहीं थी। आपदा के बाद से व्यवस्थाओं को बेहतर किया गया है। प्रभु दयाल शर्मा बताते हैं कि पैदल रास्ते पर रामबाड़ा से लिनचौली के बीच पानी नहीं होने से यात्रियों को समस्या हो रही है। अन्यथा पूरे रास्ते पर अच्छी व्यवस्था की गई है।

सोनप्रयाग में उमड़ रही भीड़
केदारनाथ यात्रा को लेकर मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग में चलह-पहल बढ़ गई है। यहां पर एक समय में ढाई से तीन हजार लोग आ-जा रहे हैं। पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबंधक किए गए हैं।


दिनभर खिली रही धूप
सोमवार को केदारनाथ धाम में दिनभर धूप खिली रही। भले ही दोपहर बाद यहां हल्के बादल छाने लगे थे। लेकिन मौसम सुहावना बना रहा। इधर जिला मुख्यालय सहित जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी दिनभर मौसम साफ रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed