फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Raksha Bandhan 2022: Annakoot Mela begins in kedarnath dham

Raksha Bandhan 2022: अन्नकूट मेला शुरु, स्वयंभू लिंग के दर्शन करेंगे बाबा केदार के भक्त

Thu, 11 Aug 2022 12:33 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 11 Aug 2022 12:33 AM IST
सार

दोपहर बाद स्वयंभू लिंग को चावल, ज्वार व अन्य मोटे पके अनाज से सजाया गया है। बुधवार देर से बृहस्पतिवार सुबह 4 बजे तक श्रद्धालु स्वयंभू लिंग के शृंगार दर्शन कर सकेंगे।

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2022: Annakoot Mela begins in kedarnath dham
भतूज मेला के लिए भव्य रूप से सजाया गया विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी। - फोटो : RUDRAPRYAG

विस्तार

रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर आयोजित अन्नकूट मेले के लिए केदारनाथ व विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी को फूल-मालाओं से सजाया गया है। यहां देर शाम पूजा-अर्चना शुरू हो गई है। केदारनाथ में भतूज (अन्नकूट) मेला को परंपरानुसार मनाया जा रहा है।

विज्ञापन


पुजारी टी. गंगाधर लिंग ने बताया कि दोपहर बाद स्वयंभू लिंग को चावल, ज्वार व अन्य मोटे पके अनाज से सजाया गया है। बुधवार देर से बृहस्पतिवार सुबह 4 बजे तक श्रद्धालु स्वयंभू लिंग के शृंगार दर्शन कर सकेंगे। इसके उपरांत स्वयंभू लिंग का शृंगार उतारकर मंदाकिनी नदी में प्रवाहित किया जाएगा।
विज्ञापन


इधर, विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में भतूज मेले पर पूजा-अर्चना की गई। युवा व महिला मंगल दलों द्वारा कीर्तन-भजन किया गया। इसके उपरांत मंदिर से नाला होते हुए बाजार तक भगवान शिव-पार्वती और गणेश की भव्य झांकी निकाली गई। ग्यारह गांव रामलीला समिति के संरक्षण सुरेंद्र दत्त नौटियाल व अध्यक्ष मदन सिंह रावत ने बताया कि भतूज मेला में संपूर्ण केदारघाटी के लोग शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed