फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Development work discussed in first meeting of BDC

बीडीसी की पहली बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Development work discussed in first meeting of BDC
रुद्रपुर ब्लॉक सभागार में बैठक को संबोधित करती ब्लॉक प्रमुख ममता जल्होत्रा। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। ब्लॉक सभागार में बीडीसी सदस्यों की प्रथम बैठक आयोजित की गई। 11 दिसंबर को होने वाली दूसरी बैठक में विभिन्न प्रस्ताव पेश करने के लिए छह समितियों का गठन किया गया है। बैठक में 40 बीडीसी सदस्यों में से 28 और 37 ग्राम प्रधानों में से 15 ही मौजूद रहे।
विज्ञापन

शनिवार को ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख ममता जल्होत्रा की अध्यक्षता में बीडीसी सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। बैठक में सभी बीडीसी सदस्यों ने अपना परिचय ग्राम प्रधानों को दिया। बैठक में सर्वसम्मति से जल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अफरोज चमन को, नियोजन एवं विकास और प्रशासकीय समिति की अध्यक्ष ममता रानी जल्होत्रा, शिक्षा समिति के अध्यक्ष नीरज सिंह, निर्माण समिति की अध्यक्ष मंदीप कौर, स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष अनुज पाठक को बनाया गया।
विज्ञापन

इधर, बीडीओ रामलाल राज ने कहा कि प्रत्येक समिति में एक महिला सदस्य व अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों को रखा गया है। बताया कि 11 दिसंबर को होने वाली बैठक में समिति के माध्यम से प्रस्ताव पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा, कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख मनदीप कौर, ग्राम विकास अधिकारी उमेश जोशी थे। वहीं, आनंदपुर के पूर्व प्रधान रहे विरेंद्र यादव ने बीडीसी सदस्यों की बैठक में कभी भी डीएम के नहीं पहुंचने पर नाराजगी जताई।
××××××××××
बीडीसी की पहली बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा
गदरपुर। ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख पूनम रानी की अध्यक्षता में नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत की प्रथम बैठक आयोजित की गई। इसमें पंचायतों के सर्वांगीण विकास को लेकर निर्माण एवं कार्य योजनाओं पर चर्चा की गई।
बीडीओ एलडी जोशी ने नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों का परिचय कराने के बाद सदन की कार्रवाई शुरू कराई। वहां पर ज्येष्ठ प्रमुख टिप्सन नरूला, कनिष्ठ प्रमुख बैजयंती मंडल, ममता रानी, मंगोला देवी, मनजीत कौर, मीरा मलिक, मधुबाला, मंजू सैनी, अजय कुमार सिंह, सलविंदर सिंह कलसी, दलबीर सिंह, अमनदीप सिंह, सोहनपाल सिंह, गुरमेल सिंह, सुनील मंडल, महेश प्रसाद, कौशल विश्वास सहित अनेक क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद थे। ब्यूरो
----
तालाबों की मिट्टी खनन माफिया के बजाय ग्रामीणों को दें
खटीमा। क्षेत्र पंचायत की प्रथम बैठक ब्लॉक कार्यालय में हुई। ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी लाडी एवं बीडीओ एनसी उपाध्याय ने बीडीसी सदस्यों से परिचय प्राप्त किया। ज्येष्ठ प्रमुख प्रवीण बिष्ट पिंटू एवं कनिष्ठ प्रमुख सत्य प्रकाश राणा ने क्षेत्र समिति को सहयोग का आश्वासन दिया।
बैठक में ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारियों से अपील की कि वह खोदे जा रहे तालाबों की मिट्टी को खनन माफिया को देने के बजाय उन ग्रामीणों को दें, जिनके मार्ग एवं आवास के पास बरसात में जलमग्न हो जाते हैं। संचालन बीडीओ उपाध्याय ने किया।
बैठक में जशनप्रीत कौर, पूजा मेहता, तेज सिंह मेहर, मीनाक्षी राणा, पुष्पा राणा, मोहन महर, सार्थक, बसंती चंद, सपना, सपना राणा, भाग्यश्री, दीपा, आशा, निर्मला, कुलदीप, ललित, मोइनी, रविता, मानवती, श्रीकृष्ण, राजमति, दीपक जोशी, नरेश गिरी, विमला, महेंद्र, अरविंद के अलावा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व संगठन मंत्री महेश जोशी, डायरेक्टर मनमोहन सिंह सोहल, हीरा जेठी, राजू सोनकर आदि थे।
----
बीडीसी की परिचय बैठक में विकास कार्यों को लेकर मंथन
बाजपुर। बीडीसी (क्षेत्र पंचायत) की परिचय बैठक में बीडीसी सदस्यों, प्रधानों ने एक स्वर में क्षेत्र के विकास की योजना बनाने पर बल दिया।
शनिवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित बीडीसी बैठक की अध्यक्षता कर रहीं ब्लॉक प्रमुख सरिता रानी ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य किए जाएंगे। संचालन कर रहे बीडीओ हर सिंह मेहरा ने ब्लॉक के अधीन कार्यप्रणाली की जानकारी दी।
दो दिसंबर से 25 दिसंबर तक जीपीडीपी की बैठकों में प्राथमिकता के आधार पर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। वहां ज्येष्ठ उपप्रमुख जोरावर सिंह भुल्लर, कनिष्ठ उपप्रमुख तेजेंद्र सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष रजनी शर्मा, सुरेश सैनी, बबीता, भावना, अनुराधा, सरोज बाला, प्रियंका दिवाकर, अमर सिंह, रिजवाना, वसीम, डोली, साइन, रविंद्र आदि थे।
----
बीडीसी की औपचारिक बैठक में किसी मामले पर नहीं हुई चर्चा
काशीपुर। ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख अर्जुन सिंह कश्यप की अध्यक्षता हुई बैठक में मौजूद बीडीसी सदस्यों और ग्राम प्रधानों ने एक-दूसरे से परिचय कराया।
ब्लॉक प्रमुख ने सीडीओ को पत्र लिखकर रिक्त पड़े अधिकारियों-कर्मचारियों के पदों पर नियुक्ति करने की मांग की। इधर, की कुर्सी संभालने के पहले दिन ही ब्लॉक प्रमुख अर्जुन को कर्मचारियों की कमी का सामना करना पड़ा। चाय, पानी पिलाने के लिए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नहीं था। ब्लॉक प्रमुख अर्जुन कश्यप ने सीडीओ को पत्र लिखकर रिक्त पड़े पदों पर नियुक्ति करने की मांग की।

पत्र में कहा गया कि कार्यालय के लिए सहायक खंड विकास अधिकारी के दो पद हैं दोनों रिक्त हैं। सहायक विकास अधिकारी पंचायत का एक पद है वह भी रिक्त है। लेखाकार के तीन पद हैं, एक नियुक्त दो रिक्त है। वरिष्ठ सहायक का एक पद है, वह भी रिक्त है। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के तीन पदों में से एक पर ही नियुक्ति है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के दोनों पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed