फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Deoriatal festival will be celebrated grandly

Rudraprayag News: भव्य रूप से मनाया जाएगा देवरियाताल महोत्सव

Tue, 29 Aug 2023 04:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 04:53 PM IST
विज्ञापन
Deoriatal festival will be celebrated grandly
ऊखीमठ। सात सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देवरियाताल में होने वाले एक दिवसीय मेले को भव्य रूप दिया जाएगा। मेले के सफल संचालन को लेकर उप जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों व मेला समिति के साथ बैठक करते हुए कार्यक्रमों व सुरक्षा इंतजामों को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा ने देवरियाताल महोत्सव को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। मेले में सुरक्षा की दृष्टि से देवरिया ताल में पुलिस के साथ जल पुलिस भी तैनात रहेगी। समिति के सचिव योगेन्द्र नेगी ने बताया कि मेले में इस बार जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण को आमंत्रित किया गया है। महोत्सव में ऊखीमठ, सारी, और मनसूना से भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकी देवरियाताल पहुंचेगी। बैठक में समिति के कोषाध्यक्ष मुकेश नेगी, उपाध्यक्ष प्रेमलता पन्त, प्रमिला त्रिवेदी एवं महाबीर नेगी, गजपाल भट्ट, डॉ कैलाश पुष्पवान, प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद्र बलूनी, प्रभारी चिकित्साधिकारी गोपाल सजवाण, सूरज रावत, रणजीत सिंह नेगी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed