{"_id":"580b685e4f1c1bf83d702ee6","slug":"deora-s-yatra-began-after-300-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 वर्ष बाद भैरव की देवरा यात्रा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
300 वर्ष बाद भैरव की देवरा यात्रा शुरू
अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रप्रयाग
Updated Sat, 22 Oct 2016 06:54 PM IST
विज्ञापन
ऊखीमठ में भगवान अष्ट भैरवानाथ की दिवारा यात्रा हुई शुरू। ओंकारेश्वर मंदिर से अगले पड़ाव को प्रस्थान करते हुए अराध्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान केदारनाथ एवं द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के मुख्य क्षेत्रपाल अष्टरूपी भगवान भैरवनाथ की देवरा यात्रा शुरू हो गई। तीन सौ वर्षों बाद शुरू हुई इस यात्रा के दौरान भगवान भैरवनाथ आठ दिनों तक अपने गूठ गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों को दर्शन देंगे।
विज्ञापन
पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान भैरवनाथ की शनिवार सुबह पूजा अर्चना की गई। भगवान भैरवनाथ अपने निशानों (प्रतीक चिन्हों) के साथ ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में मौजूद सैकड़ों भक्तों के बीच देव पश्वा पर अवतरित हुए।
विज्ञापन
इसके बाद भैरवनाथ की देवरा यात्रा पहले दिन डंगवाडी, ब्रहामण खोली, क्षेत्रपालधार होते हुए अवमुक्तेश्वर (दिवाडा) महादेव पहुंची। जहां अष्टभैरव की विग्रह मूर्ति को रिंगाल से बनी विशेष देव कंडी में विराजमान किया गया। यात्रा पुन ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंची। रविवार को देवरा यात्रा दूसरे पड़ाव बाराही मंदिर सेमी पहुंचेगी। इस मौके पर पूर्व विधायक आशा नौटियाल, जिला पंचायत सदस्य संगीता नेगी, बीर सिंह बुडेरा, समिति के अध्यक्ष दीपक कुंवर, लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, देवरा प्रभारी हर्ष जमलोकी, सुनील सिद्ध, मोहन सिंह रावत समेत भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
इन गांवों से गुजरेगी यात्रा
आठ दिनों तक चलने वाली भैरवनाथ देवरा यात्रा कोठियाल गांव, रुद्रपुर, गुप्तकाशी, सांकरी, देवर, भैसारी आदि गूठ गांवों का भ्रमण करेगी।