{"_id":"5d696eba8ebc3e01354985d2","slug":"dengue-symptoms-found-in-three-people-rudrapur-news-hld3548411167","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लोगों में और मिले डेंगू के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लोगों में और मिले डेंगू के लक्षण
विज्ञापन
रुद्रपुर जिला अस्पताल में इलाज को लाया गया डेंगू पीड़ित सौरभ सिंह।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। जिले में अभी तक तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई लेकिन लोगों में लगातार डेंगू के लक्षण मिल रहे हैं। शुक्रवार को डेंगू के लक्षणों की शिकायत पर तीन मरीज जिला अस्पताल में पहुंचे। डेेंगू की जांच के लिए उनके एलाइजा टेस्ट किए जा रहे हैं।
रुद्रपुर स्थित जिला अस्पताल में इस वर्ष तीन बेड का डेंगू वार्ड बनाया गया है लेकिन डेेंगू पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को इंदिरा बंगाली कॉलोनी निवासी तन्मय डेेंगू की आशंका पर जिला अस्पताल पहुंचा। डॉक्टर की जांच में उसमें डेेंगू के शुरुआती लक्षण मिले। इसी तरह छतरपुर निवासी नीतू भी डेंगू की जांच के लिए जिला अस्पताल पहुंची।
उसमें भी डेेेंगू के लक्षण मिले हैं। इसके साथ ही डेेंगू की जांच के लिए परिजनों के साथ पहुंचे ट्रांजिट कैंप, शिवनगर निवासी आठ वर्षीय बालक सौरभ सिंह में भी डेंगू के लक्षण मिले। जिला अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, जिला अस्पताल में डेंगू की जांच के लिए एलाइजा टेस्ट की पूरी व्यवस्था है। साथ ही मरीजों के उपचार के लिए डेंगू वार्ड बनाया गया है। जिले के सभी सीएचसी में डेंगू वार्ड बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
प्राइवेट अस्पतालों को देनी होगी डेंगू के मरीजों की सूची
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी निजी अस्पताल संचालकों को जारी किया पत्र
रुद्रपुर। जिले में डेेंगू के मरीजों का सही आकलन करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिले के सभी निजी अस्पताल संचालकों को एलाइजा टेस्ट में पॉजिटिव आने वाले डेंगू मरीजों की सूची स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराने को कहा है। इससे संबंधित चेतावनी पत्र सभी निजी अस्पताल संचालकों को जारी कर दिया गया है।
निजी अस्पतालों में डेंगू के मरीजों से इलाज के नाम पर मनमानी फीस और मरीजों की सूचना स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध न कराने की लंबे समय से शिकायतें मिल रही हैं। निजी चिकित्सालय संचालकों की इस मनमानी के कारण स्वास्थ्य विभाग को जिले में डेंगू के मरीजों की वास्तविक स्थिति और उनकी संख्या का पता नहीं चल पा रहा है। इसकी गंभीरता को देखते हुए सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट ने जिले के सभी निजी संचालकों को पत्र लिखकर एलाइजा टेस्ट में पॉजिटिव आने वाले सभी डेंगू मरीजों की सूचना उपलब्ध कराने को कहा है। यदि डेंगू के मरीजों की सही सूचना उपलब्ध नहीं कराई जाएगी तो कार्रवाई की जाएगी।

रुद्रपुर जिला अस्पताल में भर्ती डेंगू पीड़ित नीतू।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर जिला अस्पताल में भर्ती डेंगू पीड़ित तन्मय।- फोटो : RUDRAPUR