{"_id":"64e8b3782b5825182400e1f4","slug":"demonstration-of-traders-for-bypass-construction-rudrapryag-news-c-52-1-sdrn1032-1995-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: बाईपास निर्माण के लिए व्यापारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: बाईपास निर्माण के लिए व्यापारियों का प्रदर्शन
Fri, 25 Aug 2023 07:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Fri, 25 Aug 2023 07:28 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के नाम पर व्यापारियों के उत्पीड़न का लगाया आरोप
कहा, बाईपास निर्माण हो तो आए दिन लग रहे जाम से मिलेगी मुक्ति
एक सप्ताह में मांग पूरी न होने पर क्रमिक अनशन, चक्काजाम की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
अगस्त्यमुनि। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर प्रस्तावित बेड़ूबगड़ बाईपास का निर्माण पूरा करने और अतिक्रमण हटाने के नाम पर व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि एक सप्ताह में मांग पूरी न हुई तो क्रमिक अनशन, बाजार बंद और हाईवे जाम किया जाएगा।
शुक्रवार को अगस्त्यमुनि के सभी व्यापारी पुराना देवल में एकत्रित हुए। यहां से बाईपास निर्माण समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न नेगी, व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन बिष्ट और जिला महामंत्री मोहन रोतेला के संयुक्त नेतृत्व में व्यापारियों ने बाईपास निर्माण की मांग को लेकर जुलूस निकाला और मुख्य बाजार पहुंचकर प्रदर्शन किया। यहां हुई जनसभा में वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2018 में चारधाम परियोजना के तहत गौरीकुंड हाईवे पर अगस्त्यमुनि में बाईपास निर्माण की स्वीकृति मिली थी। एनएच व कार्यदायी संस्था ने बाईपास निर्माण का कार्य शुरू भी किया अभी तक काम पूरा नहीं हुआ। यहां लंबे समय से निर्माण कार्य बंद पड़ा है। वहीं, एनएच की ओर से हाईवे पर अतिक्रमण हटाने के नाम पर स्थानीय 40 व्यापारियों को नोटिस भेजे हैं, जो अनुचित हैं। व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन बिष्ट ने कहा कि बाईपास का निर्माण पूरा हो जाए तो अगस्त्यमुनि में आए दिन लगने वाले जाम से मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही बाजार क्षेत्र का भी विस्तार होगा। सभी व्यापारियों ने बाईपास निर्माण का काम जल्द पूरा करने और अतिक्रमण हटाने के नाम पर हो रहे उत्पीड़न के विरोध में एकजुट होकर संघर्ष करने का निर्णय लिया। इस दौरान व्यापार संघ के जिला महामंत्री मोहन रौतेला, मोहम्मद उस्मान, प्रकाश गुनसोला, अनिल कोठियाल, धनसिंह नेगी, विनीत नेगी, प्रमोद गुसाईं, हरीश गुसाईं, ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष विजयपाल राणा, कुंवरलाल आर्य, रोहित रावत, मनोज चौहान, सावन नेगी, विजय बंगरवाल आदि मौजूद थे।